नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Sep 17, 2026 / Post views : 9
यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

किसानों को फसल प्रबंधन, संतुलित उर्वरक प्रयोग और रोग-कीट नियंत्रण की दी तकनीकी जानकारी

परसपुर (गोंडा)। उत्तर प्रदेश कृषि विविधीकरण परियोजना (यूपी डास्प) के अंतर्गत संचालित उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने एवं जलवायु अनुकूल खेती को प्रोत्साहित करने वाले यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत विकासखंड परसपुर के विभिन्न गांवों में मक्का एवं धान की सीधी बुवाई के लिए लगाए गए प्रदर्शन प्लॉटों का वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया।
इस दौरान किसानों को फसल प्रबंधन, संतुलित उर्वरक के प्रयोग तथा रोग एवं कीट नियंत्रण के संबंध में आवश्यक जानकारी और तकनीकी सलाह दी गई। निरीक्षण टीम में वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ डॉ. राम कुमार सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. विनोद कुमार, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर देवीपाटन एवं बस्ती मंडल डॉ. विपिन कुमार अहलावत, शोध सहायक सुब्रजीत स्वाइन, वरिष्ठ उप प्रबंधक अमिताभ श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) परसपुर डॉ. अनूप सिंह चौहान तथा खंड तकनीकी प्रबंधक रोहित सिंह शामिल रहे।

वैज्ञानिकों और अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण 
टीम ने ग्राम चांदपुर में बलराम, विवेक, पंकज और हरिओम आदि किसानों के खेतों में लगी मक्के की फसल का निरीक्षण किया। वहीं ग्राम हरदिहा सपौर में रविशंकर, कृष्ण कुमार एवं शिवकुमार के खेतों में धान की सीधी बुवाई से तैयार फसल को देखा। वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ डॉ. राम कुमार सिंह ने किसानों को फसल में रोग एवं कीट से बचाव के उपाय बताए। वहीं डॉ. विनोद कुमार ने आगामी रबी सीजन की फसलों की तैयारी को लेकर किसानों से चर्चा की और आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान मयंक भूषण, रूपेंद्र विक्रम, रोहित कुमार, रवि, हरिश्याम तथा सत्येंद्र मौर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन