नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Sep 9, 2026 / Post views : 24
गोण्डा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। एसआईएस लिमिटेड की ओर से सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए जिले के सभी विकासखंडों में भर्ती कैंप लगाए जाएंगे। भर्ती अभियान 10 सितंबर से 29 अक्तूबर तक चलेगा। सभी कैंप सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होंगे। विकासखंडवार कार्यक्रम के अनुसार वजीरगंज में 10 व 11 सितंबर, तरबगंज में 12 व 15 सितंबर, परसपुर में 16 व 18 सितंबर, बेलसर में 19 व 21 सितंबर, बभनजोत में 22 व 23 सितंबर, नवाबगंज में 24 व 25 सितंबर, मनकापुर में 26 व 28 सितंबर, कटरा बाजार में पांच व छह अक्तूबर, करनैलगंज में नौ व 10 अक्तूबर, हलधरमऊ में 12 व 13 अक्तूबर, मुजेहना में 17 व 19 अक्तूबर, छपिया में 21 व 22 अक्तूबर, रुपईडीह में 23 व 24 अक्तूबर, पंडरीकृपाल में 26 व 27 अक्तूबर तथा झंझरी में 28 व 29 अक्तूबर को भर्ती कैंप आयोजित होंगे। भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी ने युवाओं से भर्ती कैंप में पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर संबंधित विकासखंड में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9236915649 और 7348142910 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन