सूचना
आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Oct 17, 2026 / Post views : 12
मेरठ खचाखच भरी कोर्ट में . जज ने रविता से पूछा- क्या सजा चाहिए? फिर कोर्ट ने कहा- तुम्हें सजा-ए-मौ_त दी जाती है... पति को सांप से डसवाने वाली रविता को कोर्ट ने फां_सी की सजा दी है.
इसके साथ ही बॉयफ्रेंड अमरदीप को भी फां_सी की सजा सुनाई है. ये सजा सुनते ही दोनों रोने लगते हैं. रविता ने कहा- मेरे तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, डीएम मेरे बच्चों का ख्याल रखें.
....
मेरठ में पिछले तीन दिन में 4 दोषियों को फां_सी की सजा सुनाई है. इनमें दो पत्नियाँ हैं... और दो प्रेमी.
मेरठ कोर्ट ने दो दिन पहले ही नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान और साहिल को भी यही सजा सुनाई थी.
....
मेरठ के बहसूमा इलाके के एक गाँव में अमित कश्यप अपनी पत्नी रविता के साथ रहता था. दोनों के तीन बच्चे हुए, जो अभी छोटे हैं.
रविता का अफेयर अमरदीप नाम के युवक से हो गया. रविता ने पति अमित कश्यप को ही साफ़ करने का प्लान बना लिया.
रविता ने बॉयफ्रेंड अमरदीप के जरिये एक सांप का इन्तेजाम करने को कहा. अमरदीप ने ज़हरीले करैत सांप का इन्तेजाम कर रविता को डिब्बे में बंद कर दे दिया.
....
रविता ने मौका देखा. पति अमित कश्यप सो गया तब बॉयफ्रेंड की मदद से तकिये से मुंह दबाकर जान ले ली. और सांप बिस्तर पर डाल दिया.
....
रविता ने पति को सांप के डसने का शोर मचाया. सबको लगा कि सांप ने ही डस दिया.
....
लेकिन पांच दिन बाद मामला खुल गया. सांप के डसने के कई निशान तो मिले, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत आई.
पुलिस ने पत्नी रविता से सख्ती से पूछताछ की और पूरा खुलासा हो गया. बॉयफ्रेंड अमरदीप की अभी शादी नहीं हुई थी.
....
ये पूरा कांड 17 अप्रैल 2025 का है. तब से रविता और अमरदीप जेल में थे. अब 547 दिन के बाद दोनों को मेरठ कोर्ट ने सजा-ए-मौत सुना दी.
....
यूपी के मेरठ की इस कोर्ट ने पतियों को मारने के मामले में तीन दिन में चार को ऐसी सजा सुनाई है.
....
Meerut | Court | Crime | UP Police/Shekha News
विज्ञापन
विज्ञापन