सूचना
आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Oct 16, 2026 / Post views : 6
दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें...................16.10.2026
➡️लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा हमला। कांग्रेस के संरक्षण में 3 अपराध हुए-राजनाथ। पहला 1975 में इमरजेंसी का अपराध-राजनाथ। दूसरा अपराध सिखों का नरसंहार-राजनाथ सिंह। ‘राम भक्तों की हत्या करने वालों की सरकार बचाया।’ कांग्रेस ने ये 3 सबसे बड़े अपराध किए-राजनाथ।
➡️लखनऊ: 14 अक्टूबर को हजरतगंज में प्रदर्शन का मामला। 70 से 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा। हजरतगंज कोतवाली में प्रदर्शनकारियों पर केस। डॉक्टर्स द्वारा धरना, प्रदर्शन किया गया था। मानदेय विसंगतियों को लेकर डॉक्टर्स पहुंचे थे।
➡️अमरोहा: ग्राम सचिव की आईडी हैक कर बड़ा फर्जीवाड़ा। 17 राज्यों के 498 लोगों के जन्म प्रमाण पत्र जारी। 6, 7 अक्टूबर को जारी किए गए सभी प्रमाण पत्र। 1939, 1940, 1945 में जन्मे लोगों के नाम शामिल। ग्राम पंचायत तोफापुर के सचिव की आईडी हैक की। अमरजीत सिंह की आईडी हैक कर प्रमाण पत्र जारी। UP समेत कई राज्यों के लोग फर्जीवाड़े में शामिल। डीएम ने मामले में CDO को सौंपी पूरी जांच।
➡️बुलंदशहर: गुलावठी में सैदपुर रोड पर मिला शव। रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव। शरीर पर कई जगह चोट के निशान।
➡️दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान। राजनाथ सिंह के बयान पर बोले इमरान मसूद। आप छात्रों को नौकरी नहीं दे पा रहे-मसूद। आपने देश को गुलाम बना दिया-इमरान मसूद।
➡️कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत। परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप। पत्नी पर पति की हत्या का लगाया आरोप। मायके वालों के साथ मिलकर हत्या का आरोप। पत्नी, ससुराल पक्ष के 8 लोगों ने हत्या की-परिजन। नवाबगंज क्षेत्र में राजीव नाम के युवक की मौत।
➡️बिजनौर: ADO ISB ने विकास भवन घोटाले की खोली पोल। एक में 35 लाख, दूसरे में 38 लाख घोटाले की जांच। बैंक सखी ने अकाउंटेंट से मिलकर रुपये निकाले। अकाउंटेंट से मिलकर समूह के 38 लाख निकाले। स्वतः रोजगार योजना के तहत लाखों की बंदरबांट। NRLM विभाग का बड़ा घोटाला उजागर। आउटलेट के नाम पर 17-17 लाख के दो पेमेंट। NRLM विभाग के कई अधिकारी जांच के घेरे में। CDO ने पूरे प्रकरण की बैठाई जांच। बिजनौर विकास भवन का मामला।
➡️अलीगढ़: रामलीला पंडाल में जलभराव, रामलीला रद्द। टीकाराम कॉलोनी के रामलीला पंडाल में जलभराव। जिले में दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश से जलभराव। पार्क में जलभराव के कारण रद्द हुआ रात का मंचन। गांधी पार्क थाना इलाके का मामला।
➡️लखनऊ: मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान। पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले पर बोले। हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत है-ओपी राजभर। पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन भी कोर्ट से हुआ-राजभर। सभी के आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित हो-राजभर। सब रिपोर्ट के आने के बाद तय होगा-ओपी राजभर।
➡️सीतापुर: भतीजे ने कुल्हाड़ी से की ताई की हत्या। कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतारा। मानसिक रोगी बताया जा रहा हत्यारोपी प्रदीप। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को किया गिरफ्तार। कमलापुर थाना क्षेत्र के सुजौलिया की घटना।
➡️अमेठी: चोरों ने बैंक मैनेजर के घर में चोरी की। 2 अलग-अलग गांवों में लाखों की चोरी की। नगदी समेत करीब 10 लाख के जेवरात चोरी। जामों थाना क्षेत्र के गोंदीपुर, लालूपुर गांव में चोरी।
➡️दिल्ली: CJP के प्रदर्शन से जुड़ी आज की खबर। सुप्रीम कोर्ट का कोई निर्देश देने से इनकार। सेंट्रल पार्क में CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं-पुलिस।
➡️हमीरपुर: पीएम आवास योजना में मनमानी का आरोप। वार्ड नंबर-19 सिचौली के 10 आवेदकों ने गुहार लगाई। 10 आवेदकों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार। संबंधित लेखपाल पर फाइलें आगे न भेजने का आरोप। सभासद द्वारा 20-20 हजार रुपये मांगने का आरोप।
➡️हमीरपुर: हाथों में गुलाब, जुबां पर इंसाफ की मांग। Gen-G ने DM से लगाई न्याय की गुहार। श्री विद्या मंदिर कॉलेज के शिक्षकों पर आरोप। प्रधानाचार्य और शिक्षकों पर गंभीर आरोप। अभद्र व्यवहार करने का भी लगाया आरोप। मोबाइल जब्त करने, गाली-गलौज का आरोप। फोन लौटाने के लिए रुपये मांगने का आरोप। विरोध पर छात्र से मारपीट करने का भी आरोप।
➡️कासगंज: 32 लाख के 120 मोबाइल फोन बरामद। गुम हुए फोन पुलिस ने बरामद किए। साइबर सेल पुलिस को मिली कामयाबी।
➡️बरेली: दुकान में अचानक लगी भीषण आग। लाखों रुपये का सामान जलकर राख। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम। किला थाना के किला बाजार की घटना।
➡️फतेहपुर: मोबाइल छिनैती के आरोपियों पर 25 हजार का इनाम। अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस टीम। बाइक सवार दो युवकों ने छीना था आईफोन-15। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने इनाम घोषित किया।
➡️मऊ: एसपी दफ्तर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता। राहुल गांधी का पुतला फूंकने का मामला। राहुल का पुतला दहन करने से नाराज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया था दहन। अपनी मांगों को लेकर पहुंचे कांग्रेसी। एसपी से मिलने पर अड़े कांग्रेसी।
➡️गोंडा: CJP के आंदोलन पर बोले बृजभूषण शरण सिंह। एलन मस्क के इशारे पर प्रदर्शन हो रहा-बृजभूषण। अपनी शर्तों पर वो व्यापार करना चाहते हैं-बृजभूषण।
➡️गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी का गाजियाबाद दौरा आज। MLC चुनाव के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे CM। प्लांट का निरीक्षण भी करेंगे मुख्यमंत्री योगी। सुंदरदीप स्कूपेज में जनसभा को संबोधित करेंगे CM।
➡️उन्नाव: पुष्पक ट्रेन में नेपाली युवक की मौत का मामला। मामले में RPF के कमांडेंट ने दी जानकारी। हिरासत में मौत की पुष्टि नहीं-RPF कमांडेंट। लापरवाही की जांच चल रही-RPF कमांडेंट। कुछ लोगों को सस्पेंड किया गया-RPF कमांडेंट। उन्नाव रेलवे स्टेशन का पूरा मामला।
➡️बलरामपुर: मछली पकड़ने के जाल में फंसा अजगर। सरयू नहर में मिला 6 फीट का अजगर। सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा। रेहरा बाजार के नथईपुर कुवर का मामला.
विज्ञापन
विज्ञापन