Wed, 14 Oct 2026
Breaking News
लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम की देश राज्यों बड़ी खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बेकाबू क्रेन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, बाइक क्षतिग्रस्त, चालक फरार | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें..... | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम की देश राज्यों बड़ी खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बेकाबू क्रेन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, बाइक क्षतिग्रस्त, चालक फरार | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें..... | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम की देश राज्यों बड़ी खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बेकाबू क्रेन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, बाइक क्षतिग्रस्त, चालक फरार | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें..... |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें

LIVE

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Oct 14, 2026 / Post views : 7

Share:

शाम 4:00 बजे की बड़ी खबरें...................*

➡️लखनऊ: इटौंजा में मिशन शक्ति 6.0 अभियान। शारदीय नवरात्रि को लेकर पुलिस का पैदल मार्च। इटौंजा पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। महिला सुरक्षा और स्वावलंबन का दिया संदेश। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

➡️आगरा: मिशन शक्ति के तहत पुलिस का एक्शन। महिलाओं से अभद्रता करने वाले दो शोहदे अरेस्ट। देवी पंडाल में महिलाओं से की थी अभद्रता। हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए शोहदे। आगरा की थाना सदर पुलिस ने की कार्रवाई।

➡️सीतापुर: दो युवकों व एक महिला को लाठियों से पीटा। महिला के साथ बुरी तरह से बर्बरता की गई। मेडिकल में लापरवाही से भड़के मंत्री सुरेश राही। डॉक्टर, SHO को कारागार मंत्री ने सुनाई खरी-खोटी। चौकी इंचार्ज राजेन्द्र पर दबंगों से मिले होने का आरोप। गांव के सागर, लल्ला, बिंद, बड़कन्न, कलक्टर पर आरोप। पुरानी रंजिश में दबंगों ने वारदात को दिया अंजाम। कोतवाली देहात के नरसोही गांव का मामला।

➡️अलीगढ़: अलीगढ़ में FSDA विभाग की कार्रवाई। घी बनाने के 4 प्रतिष्ठानों पर छापा। 4 प्रतिष्ठानों से 7 नमूने किए संग्रहित। अनमोल घी, बालाजी घी से सैंपल लिया। थाना देहली गेट इलाके में बड़ी कार्रवाई।

➡️कन्नौज: कम्प्यूटर कोर्स कराने के नाम पर गोरखधंधा। फीस लेकर नेटवर्क मार्केटिंग में फंसाया- छात्र। कम्प्यूटर सिखाने के नाम पर ली मोटी रकम। छात्र बोले- 20-20 हजार फीस लेकर फंसाया। रुपये वापस मांगने पर धमकाने का आरोप। छात्र-छात्राओं ने डीएम ऑफिस में लगाई गुहार। सदर कोतवाली के गुरुकुल इंस्टिट्यूट पर आरोप।

➡️वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर से जुड़ी खबर। मंदिर शिखर से सोना गायब होने का आरोप। अधिवक्ता नित्यानंद राय ने की थी शिकायत। PMO ने वकील की शिकायत का लिया संज्ञान। संज्ञान लेकर मामले में इंटरनल जांच शुरू हुई। शिखर से सोने के कई कलश गायब होने का दावा। शिखर से हर दूसरे दिन सोना नोंचने का आरोप। मंदिर वेबसाइट पर जानकारी देने की मांग की। IIT मद्रास की सर्वे रिपोर्ट आने के बाद होगी मरम्मत।

➡️सिद्धार्थनगर: छप्पर के मकान में लगी भीषण आग। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका। आग से घर का सामान जलकर राख। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र का मामला।

➡️चंदौली: चाचा-भतीजे के बीच विवाद में मारपीट। भतीजे ने चाचा पर किया चाकू से हमला। बीच-बचाव करने पहुंची मां के लगी चोट। अलीनगर थाना क्षेत्र के धपरी का मामला।

➡️संभल: आशा वर्करों का CMO ऑफिस पर प्रदर्शन। 6 सूत्रीय प्रस्तावित मांगों को लेकर प्रदर्शन। प्रदर्शन में वेतन बढ़ाने की मांग उठाई।

➡️जालौन: DM ने ली गरीब बेटी की शिक्षा की जिम्मेदारी। जिलाधिकारी समीर दिव्यांग श्रुति को पढ़ाएंगे। DM ऑफिस ट्राई साइकिल लेने पहुंची थी श्रुति। कांशीराम कॉलोनी में स्कूल पहुंचे डीएम समीर।

➡️दिल्ली: फिरोजशाह रोड पर SFI का प्रदर्शन। पुलिस ने फिरोजशाह रोड पर बैरिकेडिंग की। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका।

➡️पंजाब: परिवंदर सिंह झोटा हत्याकांड में बुलडोजर एक्शन। पंजाब के मानसा में परविंदर की हत्या हुई थी। परिजन समेत सिख संगठन भी धरने पर बैठे हैं। आरोपी अश्विनी के घर में भीड़ ने आग लगाई। आरोपी की दुकान में भी भीड़ ने तोड़फोड़ की। ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर को गोली मारी गई थी।

➡️आगरा: नजूल भूमि का नक्शा पास कर फंसा ADA। सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण मामला। मामले में ADA से मांगा गया जवाब। मामले में नजूल विभाग ने जताई आपत्ति। धाकरान चौराहे पर भवन का हो रहा निर्माण। आवासीय-व्यावसायिक का हो रहा है निर्माण। कैसे नजूल की भूमि पर पास कर दिया मानचित्र?

➡️अमेठी: सपा के 3 बागी, निष्कासित MLA बीजेपी में शामिल। अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह बीजेपी में शामिल। MLA विनोद चतुर्वेदी ने भी भाजपा का दामन थामा। गौरीगंज विधायक आवास परिसर में भव्य कार्यक्रम। स्मृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ज्वाइन कराया। अपने समर्थकों के साथ तीनों MLA भाजपा में शामिल।

➡️जालौन: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे जालौन। उरई के पुलिस लाइन में उतरा हेलीकॉप्टर। सर्किट हाउस में अधिकारियों संग की बैठक। पार्टी पदाधिकारियों संग भी करेंगे बैठक।

➡️वाराणसी: गांजे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार। पशु आहार की आड़ में हो रही थी तस्करी। ओडिशा से बनारस गांजा लेकर पहुंचा था। करीब 32 किलो गांजा किया गया बरामद। बरामद गांजे की कीमत करीब 15 लाख। वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र का मामला।

➡️कानपुर देहात: वकील ने युवती के साथ किया दुष्कर्म। लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया- युवती। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म। युवती ने वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। युवती के परिजन मामले में कार्रवाई नहीं चाहते। वकील मुकदमे को फर्जी बताकर एसपी से मिले। माती मुख्यालय SP ऑफिस का मामला।

➡️अमेठी: बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी का बयान। सपा की साइकिल बीजेपी ने पंचर कर दी है- स्मृति। कांग्रेस अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ सकती- स्मृति। कांग्रेस चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रही- स्मृति।

➡️बांदा: जिंदा वृद्ध को अभिलेखों में दिखाया मृत। वृद्धा पेंशन और किसान सम्मान निधि बंद। प्रधान और सचिव की लापरवाही हुई उजागर। महीनों से सरकारी मदद के लिए वृद्ध परेशान। तहसील-ब्लॉक के रिकॉर्ड में मृत दर्ज रामखेलावन। डीएम ने मामले में तत्काल जांच के दिए निर्देश।

➡️मिर्जापुर: सीएम योगी का मिर्जापुर दौरा कल। 10.50 बजे विंध्याचल के मोतिया झील पहुंचेंगे। मां विंध्यवासिनी धाम जाएंगे सीएम योगी। निर्माणाधीन विंध्य की पौड़ी का निरीक्षण करेंगे। शिक्षक MLC प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। कालीखोह मंदिर के पास होगी सीएम की जनसभा।

➡️लखनऊ: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट। 32,679 पदों पर चयन, कटऑफ भी घोषित। सामान्य वर्ग के 6685 अभ्यर्थियों का चयन।

➡️लखनऊ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल लखनऊ दौरे पर आएंगे। फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री। IIM रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर कार्यक्रम। शाम 4 बजे बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरण। दिल्ली से दोपहर 3:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 16 अक्टूबर को सामाजिक संगठनों से करेंगे मुलाकात। शोकसंतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त करेंगे संवेदना।

➡️सोनभद्र: संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव। पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव। जुगैल क्षेत्र के खरहरा के टोला झरिया की घटना।

➡️वाराणसी: 2 दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी। PM मोदी के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेंगे सीएम। 25 अक्टूबर को प्रस्तावित है PM मोदी का काशी दौरा। डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय जाएंगे सीएम योगी। MLC प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे सीएम योगी। काल भैरव, काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन-पूजन करेंगे सीएम। नमो घाट पर जाएंगे, एयर शो की तैयारियों का जायजा लेंगे।

➡️मेरठ: फैसले से पहले कोर्ट पहुंचा सौरभ का परिवार। सौरभ की मां, मौसी, भाई अन्य लोग पहुंचे कोर्ट। फैसले के वक्त अदालत में मौजूद रहेगा परिवार। कुछ देर में मुस्कान, साहिल को सुनाई जानी है सजा। परिवार ने मुस्कान-साहिल को फांसी की मांग की।

➡️बलरामपुर: शिक्षक-स्नातक चुनाव में सपा प्रत्याशी का वादा। संजय त्रिपाठी ने पत्रकारों की पेंशन का मुद्दा उठाया। संजय ने पत्रकारों को पेंशन दिलाने का किया वादा। शिक्षकों के हितों की अनदेखी का बीजेपी पर आरोप।

➡️हरिद्वार: हरिद्वार में मामा टीटी गैंग का पर्दाफाश। मजदूरों की कमाई लूटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार। जीआरपी ने 30 घंटे में गैंग पर कसा शिकंजा। जनरल टिकट को AC में बदलने का देते थे झांसा। बैंक खातों से हजारों रुपये निकालने का आरोप। 10 अक्टूबर को 2 मजदूरों से 90,500 की ठगी। 50 हजार रुपये की रकम पुलिस ने कराई फ्रीज। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

➡️बिजनौर: भाकियू लोक शक्ति का जोरदार प्रदर्शन। पुलिस के रोकने पर किसानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग। किसानों ने पुलिसकर्मियों से की जमकर नोकझोंक। थाना कोतवाली शहर के नुमाइश चौकी का मामला।

➡️अयोध्या: रामधन गबन मामले में नहीं हो सकी सुनवाई। आरोप पत्र की कॉपी न मिलने से टली सुनवाई। आरोपियों पर आज भी आरोप तय नहीं हो सके। एंटी करप्शन कोर्ट में चल रही है सुनवाई। अब 28 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई। आरोप पत्र में 133 गवाहों के नाम शामिल। चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा सरकारी गवाह।

➡️दिल्ली: मीडिया संस्थानों के साथ कल अहम बैठक। 15 अक्टूबर को दिल्ली सचिवालय में बैठक। कल शाम 4 बजे से बैठक का आयोजन। मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि होंगे शामिल।

➡️इटावा: करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा। ऑनलाइन गेमिंग, सट्टेबाजी के नाम पर ठगी। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को किया अरेस्ट। 16 मोबाइल, 42 एटीएम कार्ड, लैपटॉप बरामद। फर्जी बैंक खाते, सिम कार्ड, दस्तावेजों का इस्तेमाल। ठगी की रकम से खरीदी गई थार, स्कॉर्पियो बरामद। इटावा, मैनपुरी और औरैया के निवासी हैं आरोपी।

➡️दिल्ली: दिल्ली में इंडिया यूथ कांग्रेस का मार्च। सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डिटेन किया।

➡️लखनऊ: बाढ़ पीड़ितों के लिए एरा विवि बना सहारा। नाव से गांवों में पहुंचाई जा रही राहत सामग्री। खाने-पीने के सामान के साथ बांटी सोलर लाइट। दवाइयां, ORS और जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा। गोमती कुंज कॉलोनी में भी नाव से पहुंची मदद। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को राहत सामग्री। बाढ़ में फंसे जानवरों को भी खिलाए बिस्कुट।

➡️बिजनौर: भाकियू लोक शक्ति का जोरदार प्रदर्शन। पुलिस के रोकने पर किसानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग। किसानों ने पुलिसकर्मियों से की जमकर नोकझोंक। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन रोकने को लेकर नोकझोंक। थाना कोतवाली शहर के नुमाइश चौकी का मामला।

➡️लखनऊ: यूपी में 7 आईएएस अफसरों का तबादला। धीरेंद्र सिंह सचान निदेशक पंचायती राज बने। राकेश कुमार पटेल विशेष सचिव चिकित्सा बने। कंडारकर कमल किशोर CDO आजमगढ़ बने। राजेश कुमार विशेष सचिव नगरीय रोजगार बने। प्रतिभा सिंह अपर आयुक्त आगरा मंडल बनीं। IAS अमित कुमार CDO आगरा बने। आईएएस देवेंद्र कुमार सिंह प्रतीक्षारत।

➡️कानपुर: पुलिस कमिश्नरेट ने 10 अपराधी जिला बदर। गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई। 3 से 6 माह की अवधि के लिए जिला बदर।

➡️कानपुर: ईस्पात नगर में पुलिस का छापा। नकली सीमेंट का भंडारण मिला। भारी मात्रा में नकली सीमेंट बरामद। पनकी थाना क्षेत्र ईस्पात नगर की घटना।

➡️देवरिया: साइबर ठगी के शिकार 2 पीड़ितों को राहत। पुलिस ने वापस कराए ठगी के 47,316 रुपये। सुरौली पुलिस ने 5,355 रुपये कराए वापस। गौरीबाजार पुलिस ने 41,961 रुपये दिलाए वापस।

➡️कानपुर: 15KG से ज्यादा चांदी के साथ 2 आरोपी अरेस्ट। चोरी हुआ 15.140 किलोग्राम चांदी पाउडर बरामद। चांदी प्रोसेसिंग कारखाने से चोरी हुआ था चांदी पाउडर। पुलिस ने लखनऊ जाने वाले मार्ग से दोनों को दबोचा।

➡️वाराणसी: संपूर्णानंद संस्कृत विवि के लिए सीएम रवाना। MLC प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा। 8 जिलों के मतदाता जनसभा में होंगे शामिल।

➡️आगरा: एंटी रोमियो टीम ने शोहदे को किया गिरफ्तार। महिलाओं, युवतियों को करता था परेशान। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई।

➡️चंदौली: सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी। टेंडर दिलाने के नाम पर 1.53 करोड़ की ठगी। रेलवे, CISF, अन्य सरकारी संस्थानों में टेंडर का झांसा। फर्जी ऑर्डर दिखाकर सिक्योरिटी मनी वसूलने का आरोप। राज टायर हाउस के मालिक अशोक कुमार से धोखाधड़ी। चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡️आगरा: मंडलीय गोष्ठी के दौरान किसानों का हंगामा। किसान कांग्रेस यूनियन के नेताओं ने किया प्रदर्शन। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की। DAP खाद नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी। आगरा मंडलायुक्त कार्यालय परिसर का मामला।

➡️आगरा: स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस का अभियान। खतरनाक स्टंट करने वाले 8 चालक गिरफ्तार। स्टंटबाजी में इस्तेमाल 9 वाहन पुलिस ने किए सीज। सिटी जोन के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई। शाहगंज, जगदीशपुरा, एत्माद्दौला समेत 7 क्षेत्रों में एक्शन।

➡️लखीमपुर: अवैध खनन में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी सीज। ट्रैक्टर, जेसीबी को खीरी पुलिस के किया सुपुर्द। थाना खीरी क्षेत्र के सिरैचा गांव का मामला।

➡️वाराणसी: थोड़ी देर जनसभा को संबोधित करेंगे CM योगी। शिक्षक-स्नातक सम्मेलन को संबोधित करेंगे सीएम। MLC प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे CM योगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें