सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Oct 11, 2026 / Post views : 7

परसपुर (गोंडा)। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ आज से होगा। नवरात्र को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परसपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पूजा पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करेंगे। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। नवरात्र के दौरान पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा। पंडित नागेश्वरनाथ शुक्ला ने बताया कि शारदीय नवरात्र में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने की परंपरा है। पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। श्रद्धालु कलश स्थापना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। नवरात्र को लेकर क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों पर तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन