सूचना
आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Oct 9, 2026 / Post views : 7
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
👇
==============================
1 CJP का प्रदर्शन कल, पुलिस ने कहा- परमिशन नहीं, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द की गईं, 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे; सौरव दास बोले- सरकार डर गई
2 जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने और ट्रेनों के रद्द होने पर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन होकर रहेगा। एसआईआर में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन बंद करने के आग्रह पर भी विवाद बढ़ गया है
3 वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध लगातार तेज हो रहा है। आज इंडिया गठबंधन के सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय भी मांगा है। ऐसे में सवाल है कि आकाशवाणी, जंतर-मंतर और राजघाट के बाद आज कहां प्रदर्शन करेंगे इंडिया गठबंधन के सांसद?
4 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रात 8 बजे इंडी गठबंधन के नेताओं से मिलने को तैयार, चुनाव आयोग और SIR से जुड़े मुद्दे पर होगी चर्चा
5 कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को किसान नेता राकेश टिकैत का समर्थन मिला है। उन्होंने युवाओं और किसानों से दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने या अपने-अपने जिलों में ज्ञापन सौंपने की अपील की है। अभिजीत दिपके ने भी समर्थन के लिए टिकैत का आभार जताया। वहीं, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर 20 हजार से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की है
6 दिल्ली पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर 'फ्री हैंड' देने की याचिका खारिज, SC ने कहा- छात्रों के भविष्य का भी रखें ख्याल
7 बंगाल में TMC-कांग्रेस साथ फिर भी BJP आगे, तमिलनाडु में TVK को बढ़त, असम में भाजपा को लीड; 4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव नतीजे
8 पीएम मोदी के नाम से जाना जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अग्निवीरों को 20% आरक्षण मिलेगा, बिना परीक्षा जॉइनिंग मिलेगी; योगी कैबिनेट का फैसला
9 नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के पहले चरण के लिए संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 10 अक्तूबर से शुरू होगा। मेडिकल कॉलेजों को 12 अक्तूबर तक सीटों और पाठ्यक्रमों की जानकारी जांचनी होगी। पंजीकरण 12 से 21 अक्तूबर तक, विकल्प भरने की प्रक्रिया 13 से 22 अक्तूबर तक और सीट आवंटन का परिणाम 24 अक्तूबर को जारी होगा।
10 एच-1बी वीजा पर बवाल: जेडी वेंस ने भारतीयों को बताया ‘बंधुआ मजदूर’, भारत बोला- अपना इतिहास न भूले अमेरिका
11 बुलियों की खुशामद कभी काम नहीं आती’: भारतीय आईटी कंपनियों पर अमेरिकी शिकंजे से भड़की कांग्रेस, सरकार को घेरा
12 केरल हाईकोर्ट का पूर्व सीएम के खिलाफ FIR का आदेश, विजयन और उनकी बेटी पर भ्रष्टाचार का आरोप; जांच के लिए पुलिस ने बनाई थी SIT
13 अमेरिका में पहली बार सजा-ए-मौत टीवी पर लाइव होगी, 16 साल पहले जहां 13 लोगों की जान ली, दोषी को वहीं गोली मारी जाएगी
14 हरिद्वार, मेरठ में ओले गिरे, गाड़ियों के शीशे टूटे, लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ-आदि कैलाश मार्ग बंद; बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
15 इस हफ्ते में बड़ी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में शानदार तेजी, फिलहाल बड़ी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार
===============================
विज्ञापन
विज्ञापन