Thu, 08 Oct 2026
Breaking News
बाराबंकी में बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदे और पकड़े गए : बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर लखनऊ भेजा गया | सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | जिला गोंडा के तरबगंज में मारपीट की घटनाएं बढ़ी : महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नशा स्वास्थ्य के साथ भविष्य को भी करता है बर्बाद - प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र नाथ पांडेय | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | बाराबंकी में बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदे और पकड़े गए : बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर लखनऊ भेजा गया | सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | जिला गोंडा के तरबगंज में मारपीट की घटनाएं बढ़ी : महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नशा स्वास्थ्य के साथ भविष्य को भी करता है बर्बाद - प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र नाथ पांडेय | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | बाराबंकी में बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदे और पकड़े गए : बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर लखनऊ भेजा गया | सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | जिला गोंडा के तरबगंज में मारपीट की घटनाएं बढ़ी : महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नशा स्वास्थ्य के साथ भविष्य को भी करता है बर्बाद - प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र नाथ पांडेय | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

LIVE

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Oct 8, 2026 / Post views : 33

Share:

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला

अयोध्या। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए जनपद अयोध्या में फील्ड ट्रेनरों (FT) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, मसौधा विकासखंड परिसर, डाभासेमर, अयोध्या में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त, नगर निगम श्री सुमित कुमार तथा डिप्टी कलेक्टर/अपर नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या श्रीमती पूजा चौधरी द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के कुल 98 फील्ड ट्रेनरों में से 66 फील्ड ट्रेनरों को दो बैचों में चार मास्टर ट्रेनरों द्वारा 07, 08 एवं 09 अक्टूबर 2026 को प्रथम स्लॉट/बैच तथा 14, 15 एवं 16 अक्टूबर 2026 को द्वितीय स्लॉट/बैच में तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत किए जाने वाले जनसंख्या गणना कार्य की प्रक्रिया, ऐप आधारित डिजिटल गणना, प्रश्नावली भरने, सूचनाओं के सही संकलन एवं सत्यापन सहित जनगणना कार्य से जुड़ी विभिन्न बारीकियों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/जिला जनगणना अधिकारी, अयोध्या ने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का प्रमाणित आधार उपलब्ध कराने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। जनगणना से प्राप्त सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्माण, संसाधनों का बेहतर नियोजन एवं विकास कार्यों की प्राथमिकताएं निर्धारित करती है।

उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनरों से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य की प्रत्येक प्रक्रिया एवं बारीकी को गंभीरता से समझें, ताकि फील्ड स्तर पर गणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य की सफलता काफी हद तक फील्ड ट्रेनरों एवं प्रगणकों की दक्षता पर निर्भर करेगी। इसलिए प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को पूरी तरह आत्मसात करते हुए फील्ड में कार्यरत कार्मिकों को भी स्पष्ट एवं व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित किया जाए। जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में समयबद्धता, शुद्धता, गोपनीयता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त, नगर निगम ने कहा कि जनगणना का कार्य व्यापक स्तर पर किया जाना है। इसलिए सभी संबंधित कार्मिक अपने दायित्वों को पूरी गंभीरता से समझते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कराएं।

प्रशिक्षण हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर/अपर नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती पूजा चौधरी ने भी प्रशिक्षण की उपयोगिता एवं जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सहायक निदेशक जनगणना/जिला प्रभारी जनगणना श्री शैलेन्द्र यादव ने बताया कि जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद में फील्ड स्तर पर जनसंख्या गणना का कार्य 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक संपादित किया जाएगा। इस दौरान प्रगणकों द्वारा प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार कुल 40 प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को जनगणना प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन एवं फीडिंग की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय की प्रतिनिधि सुश्री प्रियंका मीणा, समस्त मास्टर ट्रेनर, नामित फील्ड ट्रेनर एवं जनगणना सहायक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अमित कुमार भट्ट

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/जिला जनगणना अधिकारी

अयोध्या

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें