सूचना
आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Oct 10, 2026 / Post views : 9
दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें...................*
➡️ लखनऊ : 68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन। मंत्री संजय कुमार निषाद का आवास घेरा। आरक्षण विसंगति दूर करने की मांग उठाई। भर्ती का परिणाम संशोधित करने की मांग।
➡️ कुशीनगर : दो पत्नियों का चक्कर, 50 वर्षीय पति का मर्डर। पहली पत्नी ने व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की। खेत में खून से लथपथ मिला ओमप्रकाश का शव। जमीन में हिस्सा न मिलने से नाराज थी महिला। पहली पत्नी पर हमला करने का आरोप, फरार हुई। ओमप्रकाश को दोनों पत्नियों से थे कुल 6 बच्चे। बीच बचाव करने पहुंची दूसरी पत्नी भी हुई घायल। नेबुआ नौरंगिया थाना के जगदीशपुर की वारदात।
➡️ आगरा : ऑटो में घुसकर शिक्षक नेता के भतीजे का मर्डर। शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या। दोस्तों संग ऑटो में बैठा था बिट्टू लवानिया। ऑटो में घुसकर जैकी ने सीने में दागी गोली। गोली मारने के बाद बाइक से फरार हुआ आरोपी। जयगोविंद लवानिया के भतीजे की निर्मम हत्या। परिजनों के मुताबिक- आपसी विवाद में हत्या। थाना सदर सेवला इलाके में हत्या से सनसनी।
➡️ बदायूं : घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप। घर में अकेली किशोरी को युवक ने दबोचा। विरोध करने पर दबंगों ने मां से की मारपीट। मां को आई चोट, पति परदेस में करता मजदूरी। रोते-बिलखते बच्चों को लेकर थाने पहुंची पीड़ित मां। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार। बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र का मामला।
➡️ उन्नाव : बिजली विभाग के XEN, SDO, JE पर केस दर्ज। दो ऑपरेटरों पर भी मुकदमा किया गया दर्ज। लाइनमैन की लाइन जोड़ते वक्त हुई थी मौत। जिंदा जलकर मौत के मामले में मुकदमा दर्ज। परिजनों के हंगामे और बवाल के बाद FIR दर्ज। औरास थाने में सभी पर मुकदमा दर्ज।
➡️ मेरठ : भारतीय किसान यूनियन का कमिश्नरी पर प्रदर्शन। CJP के समर्थन में राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी BKU। राकेश टिकैत ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। मेरठ कमिश्नरी पर किसानों का हुजूम जुटाना शुरू। प्रदर्शन के बाद DM को ज्ञापन देंगे प्रदर्शनकारी।
➡️ एटा : गांव के तीन घरों में चोरी से हड़कंप। 20 तोला सोना, लाइसेंसी बंदूक चोरी। अरविंद कुमार के घर को बनाया निशाना। एक घर से पायल, कुंडल, 5 हजार रुपये चोरी। फॉरेंसिक टीम मौके पर, CCTV खंगाल रही पुलिस। थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला भूरा गांव का मामला।
➡️ आगरा : घाट पर पितृ विसर्जन के दौरान हादसा। हाथी घाट पर यमुना में डूबे चाचा-भतीजे। रोकने के बावजूद नदी में आगे चले गए दोनों। लोगों ने भतीजे को बचाया, चाचा नदी में डूबा। रेस्क्यू टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन किया शुरू। रकाबगंज रावली के रहने वाले हैं चाचा-भतीजे।
➡️ बुलंदशहर : प्रेमिका की जिद में टावर पर चढ़ा युवक। प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा युवक। पुलिस ने युवती को बुलाकर कराई बातचीत। बात के बाद पुलिस ने उतारा, अहार का मामला।
➡️ झांसी : 5वीं के छात्र की मिला नग्न शव। घर से खेलने गया छात्र था लापता। 26 घंटे बाद तालाब में मिला शव। परिजनों ने हत्या करने की जताई आशंका। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत की होगी पुष्टि। झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का मामला।
➡️ एटा : श्राद्ध में शामिल होने जा रहे 3 युवकों की मौत। तीन युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत। टूंडला रोड पर वाहन ने बाइक में मारी टक्कर। तीनों युवकों की दर्दनाक मौत से परिवार बेहाल। अवागढ़ थाना क्षेत्र के तिसार चौराहे की घटना।
➡️ कानपुर : इस्पात नगर में एसआईबी की टीम ने मारा छापा। अवैध पान मसाला पैकेजिंग फैक्ट्री का भंडाफोड़। दो नामी कंपनियों के ब्रांड की सामग्री बरामद। अगरबत्ती निर्माण के नाम पर लिया था परिसर। संचालक रितिक अग्रवाल फरार, बिधनू थाने में केस।
➡️ आगरा : झाड़ियों में मिली दवाओं का मामला। दवाओं को नकली मानते हुए मुकदमा दर्ज। जाकिर, शाकिर, एक अन्य अज्ञात पर केस दर्ज। धनौली में पकड़ी गई दवाओं से मिला कनेक्शन। बरामद दवाओं के नमूने जांच, लैब भेजे। आरोपियों पर नकली दवाओं की खरीद-बिक्री का आरोप। थाना ट्रांस यमुना काशीराम आवास का मामला।
➡️ बांदा : डॉ के आवास से हुई का चोरी खुलासा। पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार। मध्यप्रदेश निवासी राजेश से चोरी माल बरामद। भाई दो साथियों के साथ मिलकर की थी चोरी। कोतवाली नगर, सर्विलांस टीम को सफलता।
➡️ प्रयागराज : पितृ मोक्ष अमावस्या पर संगम में लगा तांता। पितृ विसर्जन के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़। श्रद्धालु पूर्वजों का पिण्डदान और तर्पण कर रहे। पूर्वजों की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थन कर रहे। हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष में पिंडदान का विशेष महत्व।
➡️ मिर्जापुर : भाई बहन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। भाई की मौत की सूचना पर बहन ने लगाई फांसी। भाई ने कुएं में, बहन ने घर में फांसी लगाई। गोलू यादव, अनुष्का यादव ने की आत्महत्या। अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव का मामला।
➡️ दिल्ली : अभिजीत दीपके को पुलिस साथ ले गई। रांका और सौरव दास को पुलिस साथ ले गई। विमान के अंदर से तीनों हिरासत में लिए गए। रनवे पर ही पहुंच गई थी दिल्ली पुलिस। तीनों को हिरासत में लेकर साथ ले गई पुलिस। गुरुग्राम से ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया। CJP के पदाधिकारी अलग-अलग जगहों से पकड़े गए। किसी को जंतर-मंतर पहुंचने नहीं दिया गया। वृंदा करात को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पूर्व सीएम पिनराई विजयन हिरासत में लिए गए। सुप्रीम कोर्ट के वकील भी हिरासत में लिए गए। कई स्टूडेंट यूनियन के लोग भी हिरासत में लिए गए। जंतर-मंतर पर 15 हजार पुलिस के जवान तैनात। पुलिस के साथ BSF और पैरामिलिट्री फोर्स भी लगी।
➡️ जालौन : आवारा गोवंश से टकराई बाइक, युवक की मौत। ग्वालियर में उपचार के दौरान तोड़ा दम। कोंच कोतवाली के नदीगांव रोड की घटना।
➡️ दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के आवास पर दिल्ली पुलिस। केजरीवाल भी आज जंतर-मंतर जाने वाले थे। निकलने से पहले दिल्ली पुलिस ने आवास घेरा।
➡️ चंदौली : सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत। रिंग रोड ब्रिज के नीचे हुआ हादसा। अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान। अलीनगर थाना क्षेत्र की घटना।
➡️ सहारनपुर : प्रदूषण के विरोध में फैक्ट्री में घुसकर हत्या। टायर फैक्ट्री में हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर। प्रदूषण के विरोध में फैक्ट्री गए थे हमलावर। पीट-पीटकर कर्मचारी को उतारा मौत के घाट। शामली के अरबीन की हत्या, एक युवक घायल। लोहे की रॉड, गड़ासे से हमला करने का आरोप। 11 पर केस दर्ज, दो लोग पुलिस हिरासत में। हमला करने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने। गंगोह के सलारपुरा में टायर फैक्ट्री की वारदात।
➡️ सीतापुर : मिट्टी में दबी मिली प्राइमरी के छात्रों की किताबें। जांच में प्रभारी प्रधानाध्यापक पाए गए दोषी। प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव तिवारी निलंबित। विद्यालय के पांच अन्य शिक्षकों पर भी कार्रवाई। वेतन रोकते हुए शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस। कंपोजिट विद्यालय पचदेवराभान का मामला।
➡️ फतेहपुर : नीलगाय के बच्चे को अजगर ने निगला। खेत में लगभग 12 फीट का अजगर दिखा। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा। किशनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का मामला।
➡️ बुलंदशहर : कांग्रेस नेता अर्चना पांडे का अनोखा प्रदर्शन। कॉकरोच की ड्रेस पहनकर विरोध में उतरीं। 8 अक्टूबर से हाउस अरेस्ट रखा था- अर्चना। विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप।
➡️ लखनऊ : राहुल गांधी के खिलाफ BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन। कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकलीं महिलाएं। VVIP गेस्ट हाउस से कांग्रेस कार्यालय के लिए निकलीं। सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगी।
➡️ संभल : भाकियू के कार्यकर्ता पैदल कलेक्ट्रेट के लिए निकले। विजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंच रहे। पुलिस फोर्स मौजूद, कलेक्ट्रेट के तीनों गेट किए बंद। जनपद मुख्यालय बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट का मामला।
विज्ञापन
विज्ञापन