सूचना
आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Oct 11, 2026 / Post views : 14
शाम 7:30 बजे की बड़ी खबरें...................*
➡️ लखनऊ : चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला. पुलिस ने आरोपी गोपाल सोनी को गिरफ्तार किया. किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप. पीड़िता की मां ने चौक थाने में दी थी तहरीर. 10 अक्टूबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. SC-ST एक्ट की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज.
➡️ सहारनपुर : मिर्जापुर पुलिस ने 90 लाख की 455 ग्राम अवैध स्मैक संग शातिर नशा तस्कर जीशान को स्पोर्ट्स कॉलेज असगरपुर के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया.
➡️ बुलंदशहर : पिता पर अपने ही पुत्र की हत्या का आरोप. सुमित शराब पीने को लेकर कर रहा था विवाद. पिता ने डंडे से पुत्र पर किया वार, मौत. पुलिस ने आरोपी पिता चंद्रवीर को पकड़ा. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी. नरसेना थाना क्षेत्र के खदोई गांव की पूरी घटना.
➡️ फतेहपुर : सपा शिक्षक MLC डॉ. मान सिंह का बयान. बोले- भाजपा के पास न विजन है, न मिशन. 2027 शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव को लेकर चर्चा.
➡️ देवरिया : पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार. शराब के पैसे न देने पर पिता की हत्या की. आरोपी सुनील उर्फ सत्तू को पुलिस ने दबोचा. सरौरा तिराहे से पुलिस ने किया गिरफ्तार. सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा का मामला.
➡️ प्रतापगढ़ : रामलीला कमेटी की तरफ से निकली शिव बरात. डीजे, बैंड की धुनों पर नाचते निकले बराती. भंगवा चुंगी चौराहे पर बरातियों का हुआ स्वागत.
➡️ हापुड़ : नवरात्रों पर खाद्य विभाग की छापेमारी का मामला. खाद्य विभाग की टीम ने 80 लीटर भंडारित दूध को भी नष्ट कराया. थाना धौलाना क्षेत्र स्थित भारत डेयरी पर हुई कार्रवाई.
➡️ बाराबंकी : थाना रामनगर के अंतर्गत महादेवा के लोधौरा चौराहे पर राष्ट्रीय जागरण मंच ने विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी का पुतला दहन किया.
➡️ कासगंज : आगरा जोन ADG एसके भगत पहुंचे कासगंज. शहर की सुरक्षा व्यवस्था का ADG ने जाना हाल. शहर के सोरों गेट से शुरू कर प्राचीन मां चामुंडा मंदिर तक फ्लैग मार्च.
➡️ प्रतापगढ़ : DM अभिषेक पांडेय, SP दीपक भूकर ने मिशन शक्ति फेज 6 का किया शुभारंभ. पुलिस लाइन से चौक घंटाघर तक फ्लैग मार्च निकालकर किया जागरूक.
➡️ सहारनपुर : थाना नकुड़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 2 नशा तस्करों को करीब 20 लाख की 102 ग्राम स्मैक संग किया गिरफ्तार.
➡️ महराजगंज : नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रशासन अलर्ट. गोरखा जिले में स्यार नदी से आई बाढ़. प्राकृतिक अवरोध टूटने से आई बाढ़. DM गौरव सिंह सोगरवाल ने दी जानकारी.
➡️ कन्नौज : नवरात्र पर्व को लेकर अलर्ट मोड पर कन्नौज प्रशासन. मिशन शक्ति के तहत सड़क पर उतरे DM व SP. पैदल मार्च में पुलिस फोर्स के साथ स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल.
➡️ सहारनपुर : थाना चिलकाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई. बिना लाइसेंस मीट बेचने वाले 7 गिरफ्तार. मेले के मद्देनजर पुलिस का विशेष अभियान.
विज्ञापन
विज्ञापन