सूचना
आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Oct 11, 2026 / Post views : 16
शाम 6:00 बजे की बड़ी खबरें...................*
➡️ लखनऊ : कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में हंगामा, जूते चले. आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हंगामा. अजय राय कांग्रेस कार्यालय में धरने पर बैठे. अजय राय ने लगाया बदसलूकी करने का आरोप. ममता चौधरी पर लगाया बदसलूकी का आरोप. कार्यकर्ताओं के साथ राय कार्यालय से बाहर आए. प्रमोद तिवारी, इमरान मसूद मनाकर अंदर ले गए. घटनाक्रम से अजय राय, समर्थकों में भारी नाराजगी. कार्यकर्ताओं में आपस में चले जूते, धक्का-मुक्की हुई.
➡️ लखनऊ : ओवैसी पर कांग्रेस नेता आसिम वकार का निशाना. मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं ओवैसी- वकार. हैदराबाद MP मुसलमानों को भड़का रहे हैं- वकार. मुसलमान इनके बहकावे में न आएं- आसिम वकार. ये आपको रॉन्ग नंबर की तरफ धकेल रहे- वकार.
➡️ लखनऊ : कांग्रेस मुख्यालय में जमकर हंगामा, जूते चले. ममता चौधरी पर अपशब्द कहने का आरोप. अजय राय के समर्थकों ने जमकर किया हंगामा. राय ने प्रमोद तिवारी, इमरान मसूद से शिकायत की. ममता चौधरी को पार्टी से बाहर करने की मांग. ऐसे लोगों से पार्टी की छवि खराब होती है- अजय.
➡️ लखनऊ : सिपाही संदीप यादव ने बचाई बुजुर्ग की जान. संदीप यादव ने CPR देकर बचाई बुजुर्ग की जान. सब्जी लेने आए बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ी. रहीमनगर चौकी पर तैनात हैं सिपाही संदीप यादव.
➡️ सीतापुर : प्रॉपर्टी डीलर को दबंगों ने मारी गोली. घायल किशन मिश्रा हायर सेंटर रेफर. मोहित मिश्रा व मंगल पर लगा आरोप. आरोपियों की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस. शहर कोतवाली के कैंचीपुल का मामला.
➡️ सीतापुर : मोहल्लों से हटने लगा नदी का पानी. घरों का फर्नीचर, बिजली उपकरण बर्बाद. केशव ग्रीन सिटी में करीब 600 मकान. एक मकान में करीब 5 लाख का नुकसान. समाजसेवी मुकेश अग्रवाल की सामूहिक रसोई. केशव ग्रीन सिटी सहित 7 मोहल्ले प्रभावित.
➡️ दिल्ली : प्रदर्शनकारी युवक से मारपीट का मामला. वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान. 4 लोगों पर युवक से मारपीट का आरोप. चारों आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने तलाशा. कमला मार्केट थाना पुलिस ने शुरू की कार्रवाई. हिंसा की घटनाओं पर होगी उचित कार्रवाई- पुलिस.
➡️ बहराइच : ढाई माह से लड़की के लापता होने का मामला. SP से हाईकोर्ट ने मांगा व्यक्तिगत हलफनामा. हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने मांगा हलफनामा. तीन सप्ताह में SP को देना पड़ेगा हलफनामा. 3 नवंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई. हलफनामा न देने पर होना पड़ेगा उपस्थित. पिता ने जरवल थाने में कराई थी FIR दर्ज.
➡️ आगरा : अनाज मंडी पहुंचे किसानों ने किया सड़क जाम. फसल की बोली न लगने से किसानों में नाराजगी. आढ़तियों द्वारा बोली नहीं लगाने का आरोप. जाम लगाकर किसानों ने जताया अपना विरोध. फसल के नुकसान की आशंका से भारी आक्रोश. पुलिस मौके पर किसानों को समझाने में जुटी. थाना अछनेरा क्षेत्र के कस्बे का पूरा मामला.
➡️ रायबरेली : 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने का मामला. खून से लथपथ मिला था किशोरी का शव. दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई गई आशंका. कल से लापता थी किशोरी, आज मिला शव. परिजनों का पिंकू नाम के युवक पर आरोप. पुलिस पूरे मामले को बता रही सड़क हादसा. लालगंज कोतवाली क्षेत्र की निवासी थी किशोरी.
➡️ सहारनपुर : दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़. पुलिस ने आरोपी कृष्णाराम को दबोचा. जवाबी फायरिंग में आरोपी के लगी गोली. घायल आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती. कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद. सरसावा थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई.
➡️ काशीपुर : तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत. भाई ने पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया. दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप. घरेलू विवाद में तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप. अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत. ITI थाना क्षेत्र के कुंडेश्वरा इलाके की घटना. परिजनों की ओर से पुलिस को नहीं दी गई तहरीर.
➡️ गाजियाबाद : 12 घंटे में मर्डर केस का पुलिस खुलासा. पत्नी ने ननदोई संग मिलकर रची साजिश. मृतक की पत्नी संग ननदोई के संबंध. ननदोई ने साले की गोली मारकर की हत्या. आरोपी पप्पू और निशा गिरफ्तार. जिले के खोदा थाना क्षेत्र का मामला.
➡️ कासगंज : सरियों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे पलटा. ट्रैक्टर पर सवार 16 वर्षीय एक किशोर की मौत. ट्रैक्टर चालक, दो महिलाओं सहित चार घायल. कासगंज कोतवाली के चांडी चौराहे की घटना.
➡️ कन्नौज : 13 संपर्क मार्गों की बदलेगी तस्वीर. 3 करोड़ 98 लाख में होगी मरम्मत. CM योगी ने स्वीकृत किया बजट. असीम अरुण की कोशिशों का दिखा असर.
➡️ हरदोई : पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या. लल्ला सिंह ने पत्नी दुर्गा को उतारा मौत के घाट. पांच साल पहले हुई थी लल्ला-दुर्गा की शादी. आए दिन पति-पत्नी में होता था आपसी विवाद. आपसी विवाद में पत्नी दुर्गा की निर्मम हत्या की. आरोपी पति लल्ला हिरासत में, पूछताछ जारी. हरदोई के कोतवाली शहर इलाके की वारदात.
➡️ आगरा : ताजमहल परिसर में पर्यटकों में मारपीट. फोटो खिंचवाने को लेकर आपस में भिड़े. मारपीट करने का वीडियो वायरल. ताजमहल परिसर के गार्डन का मामला.
➡️ लखीमपुर : कल से लापता बच्ची का शव मिला. गांव के बाहर मिला बच्ची का शव. बच्ची को पड़ोसी साथ ले गया था. पुलिस मामले की जांच में जुटी. खमरिया थानाक्षेत्र का है मामला.
➡️ वाराणसी : सांस्कृतिक संसद का होगा आयोजन. GEN Z को संस्कृति संसद में मिलेगा मंच. देशभर से आएंगे GEN Z से संत और विद्वान. 2 नवंबर से काशी में आयोजित होगा कार्यक्रम. 3 दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से जुटेंगे संत. CM योगी और दोनों डिप्टी CM को निमंत्रण. GEN Z से भविष्य को लेकर संत करेंगे संवाद.
➡️ हमीरपुर : क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों पर मंडरा रहा खतरा. खण्डेह में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए थे मकान. गरीब परिवारों की जान पर मंडरा रहा खतरा. लेखपाल, कानूनगो की कार्यप्रणाली पर सवाल. PM आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग.
➡️ दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस. PM मोदी ने देश की इज्जत खराब की- CJP. देश में तानाशाही का नंगा-नाच हुआ- CJP. कल जैसे हालात देश में पहले नहीं हुए- CJP. कल लाखों लोगों को परेशान किया गया- CJP. PM मोदी ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं- CJP. ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा- CJP. कल फ्लाइट से अभिजीत, सौरभ को उठाया गया- CJP. कल हजारों लोग हिरासत में लिए गए- CJP. PM मोदी, अमित शाह को शर्म आनी चाहिए- CJP. BJP को जिताने के लिए काम कर रहे ज्ञानेश- CJP. कल पूरे दिल्ली में नाकाबंदी की गई- CJP. मेट्रो स्टेशनों को बंद करना गलत- CJP. हम लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं- CJP.
➡️ दिल्ली : दिल्ली में प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस की तरफ पहुंचे. नेहा बोरा समेत बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद. पुलिस बैरिकेडिंग लांघकर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी. इससे पहले आरके पुरम में भी प्रदर्शन चल रहा. दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन से हलचल. प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश जारी.
➡️ मिर्जापुर : IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल मिर्जापुर पहुंचीं. पूर्व DM दिव्या मित्तल का समर्थकों ने किया स्वागत. मिर्जापुर में दिव्या मित्तल की सियासी एंट्री की चर्चाएं. कांग्रेस के टिकट पर मिर्जापुर से चुनाव लड़ने की चर्चा.
➡️ दिल्ली : AISA प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने डिटेन किया. प्रदर्शनकारियों ने कथित मारपीट का लगाया आरोप. पुलिस कार्रवाई में प्रदर्शनकारी घायल हुए- AISA. AISA ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल. प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई को गंभीर हमला बताया.
विज्ञापन
विज्ञापन