Wed, 14 Oct 2026
Breaking News
शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम की देश राज्यों बड़ी खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बेकाबू क्रेन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, बाइक क्षतिग्रस्त, चालक फरार | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम की देश राज्यों बड़ी खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बेकाबू क्रेन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, बाइक क्षतिग्रस्त, चालक फरार | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम की देश राज्यों बड़ी खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बेकाबू क्रेन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, बाइक क्षतिग्रस्त, चालक फरार | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें

LIVE

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Oct 14, 2026 / Post views : 4

Share:

शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें...................*

➡️लखनऊ: ईको गार्डन में ANM कर्मचारियों का धरना। ताली और थाली बजाकर जताया विरोध। ताली और थाली के साथ लगाए जोरदार नारे। मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी। 28 सितंबर से लगातार धरने पर ANM। मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारी।

➡️लखनऊ: बॉन्डेड डॉक्टरों का वेतन असमानता को लेकर प्रदर्शन। गांधी प्रतिमा के बाहर सड़क पर बैठे डॉक्टर। 2018, 2019 और 2020 बैच के डॉक्टर कर रहे प्रदर्शन। वेतन में समानता लागू करने की डॉक्टरों ने मांग उठाई। लंबित एरियर का भुगतान करने की भी मांग। ग्रामीण सीएचसी और PHC में सेवाएं दे रहे डॉक्टर।

➡️फतेहपुर: बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद। मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में दोनों पक्ष भिड़े। स्टैंड संचालक और तीमारदारों के बीच मारपीट। मलवा थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज का मामला।

➡️मेरठ: नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान को सजा। मुस्कान और उसके प्रेमी को फांसी की सजा। जिला कोर्ट ने दोनों को सुनाई फांसी की सजा।

➡️दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 3 बड़े फैसले। दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को तोहफा। रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस। 11.30 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा। बोनस के लिए 209 करोड़ की मंजूरी।

➡️जालौन: कुपोषण के खिलाफ अधिकारियों की बड़ी पहल। DM समेत 52 अफसरों ने बच्चों को लिया गोद। 97 अतिकुपोषित बच्चों की जिम्मेदारी संभालेंगे। बच्चों के समग्र विकास के लिए DM ने दिए निर्देश।

➡️बाराबंकी: पानी की टंकी पर चढ़ा ठेकेदार। बकाया भुगतान के लिए टंकी पर चढ़ा। करीब 50 लाख रुपये बकाया होने का आरोप। शक्ति इंफ्रा पर भुगतान रोकने का आरोप। कार्य की रकम 2.49 करोड़, भुगतान 1.71 करोड़। बनीकोडर के घटमापुर गांव का मामला।

➡️औरैया: कंटेनर से टकराया ट्रक, केबिन में फंसा चालक। केबिन में फंसे चालक को निकाला गया बाहर। अजीतमल थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा।

➡️बिजनौर: फाइनेंस वाहनों की रिकवरी के नाम पर वसूली। पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। बिप्पू, अनुराग सक्सेना, पुष्पेंद्र, आकाश गिरफ्तार। वाहन स्वामियों से अवैध वसूली करने का आरोप। किस्त जमा न होने पर अवैध तरीके से वसूली। थाना नगीना क्षेत्र का मामला।

➡️बुलंदशहर: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई। मिर्जापुर-शिकारपुर रोड पर खाद्य विभाग का छापा। 216 लीटर संदिग्ध एडिबल फैट, कुकिंग मीडियम सीज। कन्हैया, जतन और गोल्ड लाइट ब्रांड जांच के घेरे में। तीनों ब्रांड के नमूने जांच के लिए भरे गए। वेजिटेबल ऑयल, रिफाइंड ऑयल के मिश्रण की जांच। मौके पर तैयार उत्पादों का स्टॉक किया गया सीज।

➡️अलीगढ़: कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरने से हादसा। छत के प्लास्टर मलबे से चार छात्राएं चोटिल। हादसे में 4 छात्राएं चोटिल, प्रधानाचार्य को नोटिस। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अतरौली की घटना।

➡️इटावा: उदी में चंबल किनारे पेड़ से लटका मिला शव। करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा शव। इटावा के थाना उदी में चंबल किनारे मिला शव।

➡️हापुड़: कार बनी आग का गोला। कार सवारों ने कूदकर बचाई जान। आग से कार जलकर खाक हुई। थाना सिंभावली क्षेत्र का मामला।

➡️सुल्तानपुर: खड़े ट्रकों से चोरी करने का मामला। पुलिस ने 7 चोरों को किया गिरफ्तार। कूरेभार थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी।

➡️प्रयागराज: यूपी में पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला। 3 माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश। हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया। 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के आदेश।

➡️बाराबंकी: पानी की टंकी पर चढ़ा ठेकेदार। बकाया भुगतान के लिए टंकी पर चढ़ा। करीब 50 लाख रुपये बकाया होने का आरोप। शक्ति इंफ्रा पर भुगतान रोकने का आरोप। कार्य की रकम 2.49 करोड़, भुगतान 1.71 करोड़। पुलिस ने ठेकेदार को समझाकर नीचे उतारा। बनीकोडर के घटमापुर गांव का मामला।

➡️जालौन: जालौन के प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे केशव मौर्य। राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर बोला हमला। विदेशी ताकतों के इशारे पर दिल्ली में उपद्रव-केशव। पीएम मोदी को बदनाम करने की साजिश-केशव। 2047 तक देश से कांग्रेस-सपा के सफाया-केशव। जनता चोरों को वोट नहीं दे रही-केशव मौर्य। 2014-17 के बाद बुंदेलखंड का स्वरूप बदला-मौर्य। 2027 में बुंदेलखंड फिर भाजपामय होगा-केशव।

➡️ग्रेटर नोएडा: पुलिस ने 1 करोड़ का 165 किलो गांजा पकड़ा। 3 अभियुक्त को 165 किलो गांजे के साथ पकड़ा। भुवनेश्वर से गांजा लाकर NCR में करते थे सप्लाई। ट्रक के गुप्त कैपिटी में छिपाकर लाते थे गांजा। मुख्य आरोपी दिनेश 2021 से कर रहा तस्करी। बदलापुर पुलिस, एंटी नारकोटिक्स टीम ने पकड़ा।

➡️सहारनपुर: अरबीन चौहान हत्याकांड से जुड़ी खबर। कोतवाली में हंगामा, कार्रवाई की मांग पर धरना। परिवार पर पुलिस के लाठीचार्ज से गरमाया मामला। पीड़ित परिवार के बीच पहुंचीं सांसद इकरा हसन। महिला को गले लगाकर सांसद ने बंधाया ढांढस। कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से की बातचीत।

➡️मेरठ: मुस्कान उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा। फांसी की सजा के बाद कचहरी में बांटे गए लड्डू। वकीलों ने कोर्ट के बाहर लड्डू बांटकर जश्न मनाया।

➡️वाराणसी: भारत सेवाश्रम संघ के लिए सीएम रवाना। भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह। समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी।

➡️कासगंज: अभिनेत्री करिश्मा कपूर पहुंचीं कासगंज। करिश्मा कपूर की एक झलक पाने उमड़े फैंस। मथुरा-बरेली हाईवे पर लगा लंबा जाम। करीब 40 मिनट तक प्रभावित रहा ट्रैफिक।

➡️वाराणसी: भारत सेवाश्रम संघ पहुंचे सीएम योगी। शताब्दी समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी।

➡️आगरा: रामबाग फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा टला। तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर डिवाइडर पर चढ़ा। डंपर हादसे में एक्टिवा सवार बाल-बाल बचा। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर मची अफरा-तफरी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल। क्रेन मंगवाकर डिवाइडर पर चढ़ा डंपर हटवाया। थाना एत्माद्दौला रामबाग फ्लाईओवर का मामला।

➡️कानपुर देहात: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव। मृतक अभिषेक फैक्ट्री में करता था मजदूरी। मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका। घटनास्थल से युवक की बाइक भी बरामद। रनिया थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला।

➡️कानपुर देहात: किसान की गला रेतकर निर्मम हत्या। फावड़े से गला काटकर किसान की हत्या। लहूलुहान हालत में मिला किसान का शव। मूसानगर थाना क्षेत्र के खेड़ा सराय की घटना।

➡️जालौन: जालौन पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल हुए डिप्टी CM। स्नातक एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में मांगे वोट। सपा और कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड पार्टी-केशव।

➡️महोबा: प्राइवेट वाहनों से ARTO विभाग की अवैध वसूली। 2 हजार से लेकर 12 हजार तक की माहवार वसूली। ARTO, पीटीओ पर वाहनों से जबरन वसूली का आरोप। ARTO ड्राइवर मकबूल के द्वारा वसूली कराने के आरोप। महोबा मुख्यालय के एआरटीओ ऑफिस का मामला।

➡️उन्नाव: पोनी रोड चौड़ीकरण के दौरान हुआ विवाद। 8 मीटर चौड़ीकरण का किया जा रहा जा कार्य। बुलडोजर द्वारा गिराया जा रहा अतिक्रमण हिस्सा। अधिक हिस्सा गिरने से व्यापारी हुए आक्रोशित। व्यापारियों द्वारा जेसीबी पर पथराव किया गया। गंगाघाट थाना क्षेत्र के पोनी रोड का मामला।

➡️सहारनपुर: अरबीन चौहान हत्याकांड से जुड़ी खबर। कार्रवाई को लेकर कोतवाली में हंगामा। कैराना विधायक नाहिद हसन भी पहुंचे। मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

➡️लखनऊ: यूपी में पैक्ड पानी की गुणवत्ता पर FSDA सख्त। बिना BIS प्रमाणन नहीं मिलेगा नया लाइसेंस। 968 पैक्ड पेयजल इकाइयों पर सख्ती। 811 इकाइयों के निरीक्षण में मिलीं खामियां। 176 नमूने स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाए गए। 152 इकाइयों के लाइसेंस-पंजीकरण निलंबित। तय समय में प्रमाणन नहीं तो बंद रहेगा उत्पादन। केंद्रीय लाइसेंस वाली इकाइयां भी आदेश के दायरे में। FSDA आयुक्त रोशन जैकब ने जारी किया आदेश।

➡️लखनऊ: 2 दिन से सर्वर ठप, तहसीलों में कामकाज बेपटरी। कई तहसीलों में सर्वर ठप होने से कामकाज रुका। ऑनलाइन पंजीकरण, जमीन रजिस्ट्री के काम रुके।

➡️आगरा: बृजभोग मिष्ठान भंडार पर राज्य कर विभाग की कार्रवाई। तीन ठिकानों पर 27 अधिकारियों की टीम ने की जांच। मोती कटरा, जयपुर हाउस, खतैना के प्रतिष्ठानों पर छापा। 50 लाख रुपये से अधिक की अघोषित बिक्री के पर्चे मिले। 4 करोड़ रुपये का अपवंचित टर्नओवर सामने आने का दावा। बिल नहीं देने, बिक्री रिटर्न में नहीं दिखाने की अनियमितता।

➡️लखनऊ: केले पकाने वाले केंद्रों पर FSDA की कार्रवाई। केले पकाने वाले 25 केंद्र बिना लाइसेंस संचालित मिले। FSDA की प्रदेशव्यापी जांच में खुली पोल। प्रदेश में 311 राइपनिंग चैंबरों का निरीक्षण। 132 से अधिक प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी। 5 क्विंटल से ज्यादा घटिया केले नष्ट कराए गए। केंद्रों पर साफ-सफाई, फलों के रखरखाव की जांच।

➡️फतेहपुर: 14 साल बाद हत्या के 3 दोषियों को उम्रकैद। पति-पत्नी, बहू को आजीवन कारावास की सजा। भाई की हत्या के मामले में आजीवन कारावास। जमीन को लेकर पीट-पीटकर की गई थी हत्या। प्रत्येक पर 57-57 हजार का लगाया गया अर्थदंड। खागा थाने में वर्ष 2012 में दर्ज हुआ था मामला।

➡️प्रतापगढ़: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पहुंचे प्रतापगढ़। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बनाई रणनीति। 17 को अनुप्रिया पटेल के दौरे को लेकर हुई तैयारी।

➡️एटा: एटा में सड़क हादसे में 3 की मौत। कार और 2 बाइकों में भीषण भिड़ंत। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत। हादसे में 2 युवक, एक महिला की मौत। अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।

➡️सीतापुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 238 जोड़ों की शादी। मिश्रिख, मछरेहटा, गोंदलामाऊ, खैराबाद से आए थे जोड़े। समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया आयोजन। विधायक रामकृष्ण भार्गव ने जोड़ों को दिया आशीर्वाद। मछरेहटा कस्बे में सामूहिक विवाह का आयोजन।

➡️दिल्ली: दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान। 16 अक्टूबर को लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम-अभिजीत। सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने की अपील की। सौरव और आशुतोष को जेल में डालने पर सवाल। तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया-अभिजीत। देशभक्तों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील। तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं- अभिजीत। अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालने की अपील। ‘जेल जाने की चिंता नहीं, तिरंगा लहराकर रहूंगा’।

➡️एटा: परिवार हादसे का शिकार, 20 व्यक्ति घायल। पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा था परिवार। सोरों से अस्थियां विसर्जन कर वापस लौटते समय हादसा। रोडवेज बस के द्वारा मोड़ पर कट लगने से हादसा। पिकअप में थे 25 लोग, 20 घायल, 3 की हालत गंभीर। कोतवाली देहात क्षेत्र की घटना।

➡️बाराबंकी: नवरात्र-दशहरा को लेकर खाद्य विभाग का छापा। गल्ला मंडी समेत खाद्य प्रतिष्ठानों पर पहुंची टीम। फलाहारी खाद्य पदार्थों के 8 नमूने जांच को भेजे। सूचना पर कई दुकानदार दुकानें बंदकर फरार। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्रतिष्ठानों पर भी एक्शन। कमियां मिलने पर 5 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस। Pawar Industries को लाइसेंस निलंबन का नोटिस।

➡️सीतापुर: आरक्षण की मांग पर प्रदर्शन करने वालों पर केस। संगठन के जिलाध्यक्ष सहित 500 लोगों पर केस। बैरिकेड तोड़ तहसील में घुसने का आरोप। गमले, दरवाजे, मेज-कुर्सी तोड़ने का आरोप। नायब नाजिर की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की FIR। मिश्रिख तहसील क्षेत्र के पुराए का मामला।

➡️प्रयागराज: संदिग्ध हालत में चली गोली, हेड कॉन्स्टेबल की मौत। पुलिस लाइन में गोली लगने से हेड कांस्टेबल की मौत। मृतक कांस्टेबल अजय मौर्य 2011 बैच के पुलिसकर्मी थे। न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में तैनात थे अजय मौर्य। SRN अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

➡️सीतापुर: संयुक्त किसान मोर्चा की पहल पर धान खरीद। गल्ला मंडी में तौली गई धान की पहली ट्रॉली। प्रभारी डिप्टी RMO ने पूजा-अर्चना कर की तौल। 1 अक्टूबर से शुरू होती थी धान खरीद। इस बार देर से धान खरीद पर हो रही थी देरी।

➡️रायबरेली: रायबरेली में सड़क पर दबंगों का तांडव। बीच सड़क पर लोडर लगाकर रोकी कार। कार सवार परिवार पर दबंगों का हमला। पुलिस की मौजूदगी में लाठी-डंडों से पीटा। गुरूबख्शगंज थाने के सहजौरा की घटना।

➡️हापुड़: पवित्रा ट्रेडर्स पर FDSA की कार्रवाई...। केशव गोल्ड का करीब 344 किलो सॉस सीज किया। करीब 270 किलो मिक्स मसाला सीज किया गया। कॉन्टिनेंटल सॉस और मिक्स मसाले के नमूने लिए। स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित पवित्रा ट्रेडर्स पर छापा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें