सूचना
आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Oct 16, 2026 / Post views : 25
सुबह 10:30 बजे की बड़ी खबरें...................*
➡️लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का एक्स पर पोस्ट। मां कात्यायनी अजेय पराक्रम का प्रतीक- सीएम। 2017 से पहले प्रदेश में भय का माहौल था- CM। जहां बेटियों के सपनों पर पहरे थे- सीएम योगी। खेल के मैदान माफिया के कब्जे में थे- सीएम। ‘9 वर्षों में प्रदेश में बदलाव की नई गाथा लिखी’। भय का स्थान सुरक्षा ने लिया है- सीएम योगी। उपेक्षा का स्थान प्रोत्साहन ने लिया- सीएम योगी।
➡️लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबर। वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी। 1 जनवरी तक 18 वर्ष के युवा कर सकेंगे आवेदन। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी को होगी प्रकाशित। मतदेय स्थलों का पुनर्गठन 2 नवंबर तक होगा। राज्य और जिलास्तर पर बैठकें भी की जाएंगी।
➡️नोएडा: नोएडा पुलिस की कार्यशैली पर हाईकोर्ट की टिप्पणी। खुद को कानून के ऊपर समझती है पुलिस- हाईकोर्ट। FIR के पहले युवक को हिरासत में रखने का मामला। पुलिस को लगता है कि मनमानी उनका अधिकार-HC। याची को तत्काल रिहा करने का HC ने आदेश दिया। ACP कमलेश कांत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश। SI अनुज कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश। DGP को पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के आदेश दिए गए।
➡️देहरादून: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या। 59 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। अब तक 59,08,972 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। यमुनोत्री धाम में 8.26 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। गंगोत्री धाम में 9.29 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। केदारनाथ धाम में 17.29 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। बदरीनाथ धाम में 20.32 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। चारधाम यात्रा के लिए 72.45 लाख से अधिक पंजीकरण।
➡️कुशीनगर: भ्रष्टाचार की जांच के दौरान बवाल। जांच टीम के सामने ही भिड़े दोनों पक्ष। एडीओ पंचायत, कॉर्डिनेटर के सामने मारपीट। शिकायतकर्ता सरफुद्दीन, भाई फैयाज घायल। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच के दौरान बवाल। प्रधान सहित समर्थक, शिकायतकर्ता आपस में भिड़े। चौराखास थाना क्षेत्र के बलियवां गांव का मामला।
➡️कानपुर: बैंक के मैनेजर की आत्महत्या मामला। बैंक में 4 लाख की भरपाई करने का दबाव था। बंधन बैंक के कस्टमर ने बड़ा फ्रॉड किया था। फ्रॉड की रकम चुकाने का अनुराग पर प्रेशर था। बैंक के सीनियर अफसरों का अनुराग पर दबाव। पुलिस ने शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हुई थी। उत्पीड़न से परेशान अनुराग ने आत्महत्या की। अनुराग की मौत के बाद अब केस लिखा गया। बैंककर्मियों, ग्राहक समेत कई पर FIR दर्ज हुई।
➡️बरेली: आरोपियों ने किया युवक का अपहरण। हत्या के लिए आरोपियों ने किया अपहरण। रातभर सही जगह की तलाश में घुमाते रहे गाड़ी। मौका पाकर मोनू आरोपियों के चंगुल से फरार। मोनू की शिकायत पर 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र से सभी की गिरफ्तारी।
➡️अमेरिका: एलन मस्क की उड़ने वाली कार रोडस्टर। हवा में पलटी और फिर जमीन पर लैंड हुई। 1 सेकेंड में 97km की रफ्तार पकड़ेगी रोडस्टर। कार का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा- मस्क। अर्बन ट्रांसपोर्ट में बड़ी क्रांति की ओर पहला कदम। रोडस्टर सेकेंड जनरेशन कार में थ्रस्टर्स लगे हैं। थ्रस्टर्स की वजह से कार का हवा में उड़ना मुमकिन।
➡️मिर्जापुर: 50 साल के टीचर ने छात्रा से की छेड़खानी। टीचर ने कक्षा 7 की छात्रा से की छेड़खानी। शोर मचाते हुए स्कूल से भागी पीड़ित छात्रा। शिकायत करने पर आरोपी टीचर ने धमकी दी। टीचर मनोज गौतम ने छात्रा, परिजनों को धमकी दी। डर में छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, आरोपी पर केस दर्ज। कछवा थाना क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल का मामला।
➡️अम्बेडकरनगर: उधारी मांगने पर महिला की हत्या। लाठी-डंडे, धारदार हथियार से हमला। महिला की निर्मम हत्या से हड़कंप। 7 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की घटना।
➡️सिद्धार्थनगर: चाय पीने से 4 युवकों की हालत बिगड़ी। चाय पीने के बाद युवक अचानक बेहोश। चारों युवकों को CHC इटवा पहुंचाया गया। चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। फास्ट फूड की दुकान से मंगाई गई थी चाय।
➡️नोएडा: थाना सेक्टर-39 पुलिस, बदमाशों के बीच मुठभेड़। मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों पर करीब 44 आपराधिक मुकदमे दर्ज। दो तमंचे, बुलेट बाइक, 2.19 लाख रुपए बरामद। चेन, मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम देते थे।
➡️हाथरस: छात्राओं पर चढ़ा रील बनाने का बुखार। थाने से बाहर निकलने का बनाया वीडियो। स्कूल ड्रेस में वीडियो बनाकर वायरल की। सदर कोतवाली से बाहर निकलते बनाया वीडियो।
➡️जालौन: मौरंग खदान संचालन को लेकर विवाद। ग्रामीणों ने विरोध किया, खड़ी कराई पोकलैंड मशीनें। ओवरलोड परिवहन से गांव की सड़कें बर्बाद हुईं। सड़क बनने के बाद ही करने देंगे खनन- ग्रामीण। पिछले साल ही स्वीकृत हुआ था हीरापुर मौरंग खंड। ग्रामीणों ने संचालक रवि पंजवानी का किया घेराव। कालपी तहसील क्षेत्र के देवकली गांव का मामला।
➡️लखीमपुर: शहर नगर पालिका, ट्रस्ट के बीच विवाद। विवाद के चलते दशहरा मेला लगने पर संकट। दुकानदारों ने DM से हस्तक्षेप की मांग की।
➡️सुल्तानपुर: युवती की स्कूटी में निकला सांप। स्कूटी की सर्विस करवाने आई थी युवती। नगर के गोलाघाट क्षेत्र का मामला।
➡️फिरोजाबाद: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत। फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव। भाई ने ससुरालीजनों पर लगाया आरोप। हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। खैरागढ़ थाना क्षेत्र की घटना।
विज्ञापन
विज्ञापन