सूचना
आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Oct 16, 2026 / Post views : 47
अयोध्या।
राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक का दूसरा दिन,पहले दिन की समीक्षा के बाद अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण कार्यों की जानकारी दी।
150 निर्माण कार्यों में से 148 पूरे हो चुके हैं। एलएंडटी ने इन कार्यों को आवश्यक अभिलेखों के साथ ट्रस्ट को सौंप दिया है।
परकोटे का निर्माण कार्य सौंपना बाकी है। परकोटे की छत पर वॉटर ट्रीटमेंट से संबंधित काम अधूरा होने के कारण हस्तांतरण नहीं हो पाया है।
15 नवंबर तक परकोटे का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बारिश के कारण निर्माण कार्य की गति प्रभावित हुई है।
मंदिर और परकोटे की फसाड लाइटिंग 15 नवंबर तक पूरी होगी। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि दीपावली पर मंदिर की भव्यता के अनुरूप रोशनी की व्यवस्था होगी।
ठेकेदारों के भुगतान और वित्तीय मामलों की समीक्षा बैठक का प्रमुख एजेंडा है। एलएंडटी से जुड़े भुगतान संबंधी मामलों को पूरा कराने पर ध्यान दिया जा रहा है।
ऑडिटोरियम और म्यूजियम का निर्माण जारी है। मंदिर परिसर के बाहर चल रहे इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
विजय स्तंभ और शहीद स्मारक का काम पूरा हो चुका है। हालांकि, स्मारक परिसर में उद्यान और हॉर्टिकल्चर से संबंधित कुछ कार्य अभी जारी हैं।
मध्वाचार्य द्वार का निर्माण लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण की गति और आ रही कठिनाइयों का मौके पर निरीक्षण करने की बात कही।
निर्माण कार्यों की जांच के बाद ट्रस्ट करेगा हस्तांतरण स्वीकार। एलएंडटी द्वारा ड्राइंग, डिजाइन, अभिलेख और वित्तीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद ट्रस्ट के प्रोजेक्ट इंजीनियर कार्यों की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन