नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Sep 8, 2026 / Post views : 7

वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का ग्राम प्रधान विनोद पांडेय ने बढ़ाया उत्साह

परसपुर। परसपुर शिक्षा क्षेत्र के ग्राम पूरे दौलत स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को मेधावी विद्यार्थियों को स्टडी टेबल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। ग्राम प्रधान विनोद कुमार पाण्डेय ने कक्षा तीन से आठ तक की गत सत्र की वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्टडी टेबल प्रदान किए।


स्टडी टेबल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान ग्राम प्रधान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लगातार मेहनत और धैर्य के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और लगन से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सभी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।


कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक तिलकराम वर्मा, शिक्षिका आरती, पूजा गुप्ता, स्नेहलता सिंह, अनुचर रिंकी देवी समेत विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक तिलकराम वर्मा ने विद्यालय परिवार की ओर से ग्राम प्रधान विनोद कुमार पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन