धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Sat, Sep 12, 2026 / Post views : 17
सूत्रों के मुताबिक सीतापुर की तहसील लहरपुर में स्थित ब्लॉक बेहटा की घाघरा नदी के निकट की पंचायते लगभग हर वर्ष जलमग्न हो जाती है भारी आर्थिक नुकसान होता आया है ब्लॉक की न्याय पंचायत भदफर ,टिकौना तेजवापुर, सेमरिया,मंझरी ,मंझरी पासिन, ढोलनपुर, पिपरिया, दंडपुरवा कुसेपा पट्टी दहेली सोंसरी रतौली मुसियाना बेलवा पसुरा अमर नगर गुरेला सोमौदीडीह आदि ग्राम में बाढ़ का प्रकोप बना हुआ है
तंबौर में भी नदी के निकट जो मजरे या ग्राम पंचायत है वो भी पूरी तरह से प्रभावित है
लहरपुर तहसील प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है प्रशासन द्वारा लगातार लंच पैकेट और बाढ़ राहत सामग्री भी प्रभावित परिवारों को प्रदान की जा रही है तहसीलदार लहरपुर मनीष त्रिपाठी ने हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है
तम्बौर इलाके में जिओ ट्यूब भी शारदा नदी की तेज धार का सामना नहीं कर पाए जिससे रतनगंज सहित इलाके के कई ग्रामों पर खतरा बना हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन