नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Sep 8, 2026 / Post views : 10

परसपुर। भौरीगंज स्थित पवित्र सरयू नदी में बुधवार को एक महिला डूबने के इरादे से पहुंच गई। महिला को नदी में जाने की कोशिश करते देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने के बावजूद महिला अपनी बात पर अड़ी रही। स्थिति गंभीर देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया। पूछताछ में महिला ने अपना गांव पस्का बताया, लेकिन वह बार-बार अपने गांव का नाम अलग-अलग बता रही थी। ग्रामीणों और पुलिस ने जानकारी जुटाई तो महिला की पहचान हरदिहा गांव निवासी के रूप में हुई। इसके बाद हरदिहा के ग्राम प्रधान से संपर्क किया गया। ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और महिला को अपने साथ लेकर घर चले गए। ग्रामीणों की सजगता और समय रहते पुलिस को दी गई सूचना से महिला की जान बच गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन