नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Jun 13, 2026 / Post views : 165
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसपुर गिर्द के जबदा गांव निवासी राम सिंह चौहान की पत्नी ममता (32) का शव शनिवार दोपहर घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पूरे दौलत प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क किनारे स्थित बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर थाना परसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जाता है कि राम सिंह चौहान दिल्ली में ट्रांसपोर्ट कंपनी में पल्लेदारी का कार्य करते हैं और शुक्रवार को ही घर पहुंचे थे। मृतका अपने पीछे दो पुत्र रवि और देवा को छोड़ गई है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गोण्डा भेज दिया। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन