Sat, 27 Jun 2026
Breaking News
Big News : आज की बड़ी खबरें सिर्फ शहर न्यूज़ पर | परसपुर, गोंडा : त्रिमुहानी घाट पर सरयू नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद | परसपुर, गोंडा : ट्रेनिंग के दौरान हार्टअटैक से सीआरपीएफ हवलदार का निधन, सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई | शेखर न्यूज़ उत्तराखंड दिल्ली और उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें...* | परसपुर, गोंडा : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी | परसपुर, गोंडा : आठवीं मुहर्रम पर परसपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में निकले जुलूस, गूंजे या हुसैन के नारे | इंडियन खाता धारकों ने कर्ज किसानों ने बैंक को गलत बताया : इंडियन बैंक ऋण विवाद और कोऑपरेटिव सोसायटी में करोड़ों की अनियमितताओं के आरोप, पीड़ितों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग | Color Heading... : *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे...* | वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर : लहरपुर में चल रहा प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग ,2026, | परसपुर, गोंडा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 'योग गौरव सम्मान' से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया | Big News : आज की बड़ी खबरें सिर्फ शहर न्यूज़ पर | परसपुर, गोंडा : त्रिमुहानी घाट पर सरयू नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद | परसपुर, गोंडा : ट्रेनिंग के दौरान हार्टअटैक से सीआरपीएफ हवलदार का निधन, सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई | शेखर न्यूज़ उत्तराखंड दिल्ली और उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें...* | परसपुर, गोंडा : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी | परसपुर, गोंडा : आठवीं मुहर्रम पर परसपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में निकले जुलूस, गूंजे या हुसैन के नारे | इंडियन खाता धारकों ने कर्ज किसानों ने बैंक को गलत बताया : इंडियन बैंक ऋण विवाद और कोऑपरेटिव सोसायटी में करोड़ों की अनियमितताओं के आरोप, पीड़ितों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग | Color Heading... : *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे...* | वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर : लहरपुर में चल रहा प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग ,2026, | परसपुर, गोंडा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 'योग गौरव सम्मान' से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया | Big News : आज की बड़ी खबरें सिर्फ शहर न्यूज़ पर | परसपुर, गोंडा : त्रिमुहानी घाट पर सरयू नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद | परसपुर, गोंडा : ट्रेनिंग के दौरान हार्टअटैक से सीआरपीएफ हवलदार का निधन, सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई | शेखर न्यूज़ उत्तराखंड दिल्ली और उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें...* | परसपुर, गोंडा : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी | परसपुर, गोंडा : आठवीं मुहर्रम पर परसपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में निकले जुलूस, गूंजे या हुसैन के नारे | इंडियन खाता धारकों ने कर्ज किसानों ने बैंक को गलत बताया : इंडियन बैंक ऋण विवाद और कोऑपरेटिव सोसायटी में करोड़ों की अनियमितताओं के आरोप, पीड़ितों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग | Color Heading... : *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे...* | वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर : लहरपुर में चल रहा प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग ,2026, | परसपुर, गोंडा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 'योग गौरव सम्मान' से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया |

Big News : आज की बड़ी खबरें सिर्फ शहर न्यूज़ पर

LIVE

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Jun 27, 2026 / Post views : 7

Share:

बड़ी खबरें...................

➡लखनऊ, KGMU के नए VC की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, कुलपति पद के लिए 4 जुलाई को इंटरव्यू, 8 वरिष्ठ डॉक्टर इंटरव्यू में होंगे शामिल, दावेदारों में दो मौजूदा कुलपति भी शामिल, पूर्व कुलपति और एम्स के पूर्व निदेशक रेस में

➡लखनऊ, टब में डूबने से 2 वर्षीय बच्ची की मौत, इटौंजा के नगर पंचायत महोना में हादसा, पानी से भरे टब में गिरने से बच्ची की मौत, खेलते समय बच्ची अचानक टब में गिरी थी

➡लखनऊ, मानपुर राजा टोल प्लाजा के पास अवैध मंडी, अवैध सब्जी मंडी से रोजाना लगता है जाम, मंडी में आने वाले वाहनों से रोज लगता है जाम

➡लखनऊ, अग्निकांड पीड़ित परिवारों से मिले नीरज सिंह, BJP प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह परिवारों से मिले, अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की हुई थी मौत

➡लखनऊ, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बयान, चढ़ावा केस में जो दोषी हैं जेल जाएंगे- निषाद, केजरीवाल दूसरों पर क्या उंगली उठाएंगे- निषाद, अरविंद केजरीवाल खुद जेल जा चुके हैं- निषाद

➡लखनऊ, अलीगंज अग्निकांड की जांच रिपोर्ट सौंपी, अफसरों ने एलडीए वीसी को सौंपी रिपोर्ट, हर मंजिल पर मानक से अधिक निर्माण, आने-जाने का रास्ता संकरा होना पाया गया, भू-उपयोग के विपरीत बिल्डिंग का इस्तेमाल, आवासीय मानचित्र पर कमर्शियल उपयोग, LDA जांच में बिल्डिंग पूरी तरह अवैध मिली

➡लखनऊ, अलीगंज अग्निकांड की जांच रिपोर्ट सौंपी, अफसरों ने एलडीए वीसी को सौंपी रिपोर्ट, हर मंजिल पर मानक से अधिक निर्माण, आने-जाने का रास्ता संकरा होना पाया गया, भू-उपयोग के विपरीत बिल्डिंग का इस्तेमाल, आवासीय मानचित्र पर कमर्शियल उपयोग, LDA जांच में बिल्डिंग पूरी तरह अवैध मिली

➡लखनऊ, गांव में खराब सड़क, नाली बनवाने की मांग, युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, भारी हंगामा, दुबग्गा थाना क्षेत्र के टांड खेड़ा का मामला

➡कानपुर, संतलाल हाते के लोग पहुंचे नगर निगम, सीवर लाइन और अन्य मांगों पर प्रदर्शन, महापौर, उनके बेटे के खिलाफ की नारेबाजी, काम में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग, अपर नगर आयुक्त ने दिया समाधान का आश्वासन

➡दिल्ली, खुफिया विभाग के सूत्रों के हवाले से खबर, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक अलर्ट जारी, खालिस्तानी आतंकी कर सकते हैं हमला, उत्तराखंड,दिल्ली में मंदिरों पर हमला कर सकते हैं, रेलवे स्टेशन,पुलिस को टारगेट कर सकते हैं, ई-मेल मिलने के बाद से इंटेलिजेंस का अलर्ट

➡हापुड़, करोड़ों की भूमि पर कब्जे का प्रयास किया, फार्म के अंदर गाड़ियों से घुसे दबंग गुंडे, फार्म में मौजूद चौकीदारों को गुंडों ने पीटा, चौकीदारों के अपहरण के प्रयास का आरोप, गाड़ी में डालकर चौकीदारों को हाईवे पर छोड़ा, सालों से दो पक्षों के बीच कोर्ट में है विवाद, दोनों पक्षों से कई लोग पुलिस हिरासत में, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का मामला

➡बाराबंकी, दादरा गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान विवाद, राम चबूतरे पर इफ्तार को लेकर हुआ बवाल, जुलूस में शामिल लोगों पर इफ्तार का आरोप, रामलीला समिति ने इफ्तार का विरोध किया, अफसरों ने समझाकर दोनों पक्ष शांत कराए, गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात, सफदरगंज थाना के दादरा गांव का मामला

➡सोनभद्र, 3 दिन पहले सील अस्पताल में भर्ती मिले मरीज, SDM, CO की मौजूदगी में सील हुआ था अस्पताल, सील अस्पताल में हार्निया का ऑपरेशन भी हुआ, दुद्धी में नेशनल केयर अस्पताल वालों की गुंडई, अवैध अस्पताल 23 जून को सील किया गया था, बाहर से सील, अंदर मरीज भर्ती, ऑपरेशन हुआ, CMO ने अभी तक संचालक पर केस नहीं कराया

➡नोएडा, नोएडा प्राधिकरण को मिलेगा अपना दफ्तर, लगभग 50 साल बाद मिलेगा नया दफ्तर, आज सीएम योगी ऑफिस का करेंगे उद्घाटन, साल 2016 में दफ्तर का निर्माण शुरू हुआ था, लगभग 390 करोड़ की लागत से भवन तैयार, आज करीब 6 घंटे नोएडा, ग्रेनो में रहेंगे CM, 65 परियोजनाओं का सीएम करेंगे शिलान्यास, 5 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री, सेक्टर 96 में बना प्राधिकरण का भव्य दफ्तर

➡सीतापुर, बिजली संकट को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, झरेखापुर बिजली उपकेंद्र पर किसानों का प्रदर्शन, धान की रोपाई प्रभावित, गन्ने की फसल सूखी, ओवरलोड के चलते बार-बार ट्रिप हो रही बिजली, किसान उपकेंद्र पर पहुंचे, समाधान की मांग की, महोली के उलजापुर के पास झरेखापुर का मामला

➡अयोध्या, चढ़ावा चोरी मामले में गोपाल राव की भूमिका, राम मंदिर ट्रस्ट पर गोपाल राव का फुल कंट्रोल, गोपाल राव ट्रस्ट में किसी घोषित पद पर नहीं, लेकिन चंपत राय के बाद दूसरे प्रभावशाली व्यक्ति, गोपाल राव पूर्व में संघ के प्रांत प्रचारक रहे हैं, वर्तमान में VHP के केंद्रीय सह मंत्री गोपाल राव, भूमि खरीद जैसे कामों में भी उनकी भूमिका रही, ट्रस्ट में उनकी भूमिका आधिकारिक स्पष्ट नहीं, फिर महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं उनके प्रभाव में कैसे?, प्रकरण में गोपाल राव का नाम अहम किरदारों में

➡अयोध्या, पूर्व मंत्री, सपा नेता पवन पांडेय का बयान, राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले पवन पांडेय, इन्होंने 40 दिनों में 70 बार लूटा- पवन, 'इन्होंने तो गजनवी को भी पीछे छोड़ दिया', 'गजनवी का रिकॉर्ड तोड़ने में कमी नहीं की'

➡अयोध्या, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अनुकल्प का नाम, अनुकल्प का नाम आने से आहत हैं गांववासी, अरेस्टिंग से उसके गांव मिल्कीपुर में सन्नाटा, ग्रामीणों ने परिवार की समृद्धि पर हैरानी जताई, हैरानी जताते हुए इस कृत्य को महापाप बताया

➡कानपुर, खेत में चारा लेने गई किशोरी से छेड़छाड़, अधेड़ ने दी जान से मारने की धमकी, 15 वर्षीय किशोरी से की अश्लील हरकत, 100 रुपये देकर किशोरी पर बनाया दबाव, पिता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी, अरौल थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला

➡अम्बेडकरनगर, STF के हाथों ढेर हुआ अपराधी संजीव उर्फ संजय, अम्बेडकरनगर के कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे, 15 साल से अपराध जगत में सक्रिय था संजीव, हत्या में हुई थी आजीवन कारावास की सजा, ऊपरी अदालत से जमानत पर बाहर था संजीव, बिल्डर संदीप मर्डर केस में पुलिस ढूंढ रही थी, अहिरौली के चककोडार का निवासी था संजीव

➡कानपुर, जमीन के लिए परिजनों ने बुजुर्ग को पीटा, बेटे, बहू और बेटी ने पिता से की मारपीट, पिता को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया, महाराजपुर थाना के पुरवामीर का मामला

➡जालौन, शादी समारोह में मारपीट के बाद फायरिंग, बाहर से आए युवकों ने मचाया उत्पात, लड़की के मौसेरे भाई से मारपीट की गई, गांव के ही युवक ने बाहर से गुंडे बुलाए, लड़की का भाई गंभीर रूप से घायल हुआ, दरवाजा बंद कर महिलाओं ने खुद को बचाया, पुलिस का सायरन सुनकर युवक फरार हुए, कुठौंद के जय मां दुर्गे गेस्ट हाउस में बवाल

➡अयोध्या, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला, चंपत राय, अनिल मिश्रा पर अबतक कार्रवाई नहीं, कर्नाटक वाले गोपाल राव पर भी कार्रवाई नहीं हुई, जेल भेजे गए आरोपियों से 80 लाख बरामद हुए, 900 डॉलर समेत 80 लाख रुपए अबतक मिले, जांच कर रहे CO आशुतोष त्रिपाठी पर सवाल, आशुतोष त्रिपाठी ने आरोपियों की रिमांड नहीं मांगी, इतने बड़े केस में कोर्ट से रिमांड तक नहीं मांगी, रिमांड क्यों नहीं मांगी,पूछताछ नहीं की, बड़ा सवाल, चंपत राय के करीबी हैं CO आशुतोष त्रिपाठी, FIR में किसी आरोपी के पिता का नाम तक नहीं, FIR में किसी आरोपी के घर का पता तक नहीं, क्या ट्रस्ट के पास आरोपियों की जानकारी नहीं है?, आरोपी लवकुश मिश्रा के दादा जगदंबा मिश्रा बोले, बड़ों को बचाने के लिए छोटों को भेजा जेल- जगदंबा, चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव पर कार्रवाई की मांग, चंपत, अनिल, गोपाल पर कार्रवाई न होने पर सवाल

➡चंदौली, 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस, परिजनों, आसपास के लोगों से पूछताछ, मुगलसराय के सुभाष नगर की घटना

➡मैनपुरी, बिना एनओसी के संचालित है OYO होटल, फायर NOC नहीं, ना सुरक्षा के इंतजाम हैं, कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरु कॉन्टिनेंटल होटल

➡रायबरेली, मरीज को एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ाने का मामला, भारत समाचार की खबर का असर, टीम गठित, जांच के लिए CMS ने 5 सदस्यीय टीम बनाई, जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी- CMS, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का मामला

➡दिल्ली, नशा तस्कर सोनू सोढ़ी गिरफ्तार, नबी करीम इलाके में नशीले इंजेक्शन मिले, 150 एविल इंजेक्शन पुलिस ने बरामद किया, 35 ब्यूप्रेनोर्फिन-नालॉक्सोन टैबलेट भी मिला, नशे के लिए रखी गई 231 सिरिंज बरामद

➡दिल्ली, राममंदिर विवाद के बीच तिरुपति का बड़ा फैसला, ICAI करेगा ऑडिट, यह सिस्टम बदल देगा सबकुछ, अयोध्या विवाद, तिरुमला में चोरी के बाद यह कदम, ICAI 100 दिनों में नया अचूक मॉडल तैयार करेगा, चढ़ावे को लेकर व्यवस्था का अध्ययन करेगी टीम, सुरक्षित रखरखाव, लेखा-जोखा का आकलन होगा

➡बागपत, नौकरी से निकाले गए टोलकर्मी ने किया बवाल, साथियों के साथ पहुंचकर टोल पर की मारपीट, टोलकर्मियों और दर्जनों युवकों के बीच मारपीट, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है, दिल्ली देहरादून कॉरिडोर पर टोल का मामला

➡हापुड़, मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तलवार से सरेआम हमला किया, व्यक्ति ने भागकर बचाई जान, थाना सिंभावली क्षेत्र का मामला

➡दिल्ली, तुर्कमान गेट दंगा मामले में आरोपी अरेस्ट, आरोपी साजिद इकबाल चांदनी महल से अरेस्ट

➡फिरोजाबाद, खुद को पुलिसकर्मी बताकर मुनीम से लूटपाट, SI बनकर कोल्ड ड्रिंक गोदाम के मुनीम से लूट, अंगूठी, टॉप्स, 5 हजार कैश लूटने का आरोप, बाइक सवार ने खुद को बटेश्वर में तैनात बताया, बाइक पर बैठाकर थोड़ी दूर ले जाकर लूट लिया, शिकोहाबाद क्षेत्र में शादी से लौटते समय लूटा

➡हाथरस, सादाबाद में दिखा भीषण आग का तांडव, शॉर्ट सर्किट होने से गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाक, कॉस्मेटिक का सामान, कपड़े, किताबें राख, कोतवाली सादाबाद क्षेत्र की घटना

➡बुलंदशहर, बिजली घर में रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग, कुछ देर में आग का गोला बना ट्रांसफार्मर, दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू, दर्जनों से अधिक गांव की बिजली बाधित, कोतवाली खुर्जा नगर के चोला रोड का मामला

➡बरेली, मोहर्रम जुलूस में लुटाए नोट, हुआ लाठीचार्ज, जुलूस में ताजियेदारों के बीच लुटाए गए नोट, नोट लूटने के लिए मची होड़ तो पुलिस पहुंची, लाठीचार्ज कर पुलिस ने मौके से भीड़ को खदेड़ा, प्रधानी के चुनाव के देखते हुए लुटाए गए नोट, बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र पदार्थपुर का मामला

➡आगरा, वेनेजुएला में भारतीय सेना ने भेजी मदद, इंडियन आर्मी की मेडिकल टुकड़ी रवाना, ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत टीम रवाना, पैरा फील्ड हॉस्पिटल की 41 सदस्यीय टीम, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन से दो विमान रवाना, लगभग 6 टन दवाइयां,चिकित्सा उपकरण भी, अत्याधुनिक स्वदेशी भीष्म क्यूब भी हिस्सा, 200 मरीजों को ट्रॉमा केयर दे सकता है क्यूब, इमरजेंसी सर्जरी और ICU सुविधा देने में सक्षम

➡सीतापुर, जंगली जानवर ने वनरोज का किया शिकार, गन्ने के खेत में पड़ा मिला वनरोज का शव, टाइगर द्वारा शिकार करने की आशंका, संदना थाना के गेंधरिया पट्टी गांव का मामला

➡रायबरेली, करंट की चपेट में आने से वर्कर की मौत, प्रताप पैलेस में बोर्ड लगाते समय हादसा, डॉक्टर ने जांच के बाद किया मृत घोषित, लालगंज के स्थित प्रताप पैलेस की घटना

➡मिर्जापुर, अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास हादसा, ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, हुई मौत, मौके पर ही मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग किया जाम, मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स, विन्ध्याचल थाना क्षेत्र की घटना

➡बिजनौर, बच्चे को लगाया ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, हुई मौत, मामूली विवाद में किशोर ने पेट में घोंपा इंजेक्शन, इलाज के दौरान मेरठ में 7 वर्षीय रुहान की मौत, जानवर वाली सिरिंज से इंजेक्शन लगाने का आरोप, बच्चे की बहन से आरोपी किशोर ने की थी मारपीट, बहन से मारपीट के दौरान मौके पर पहुंचा था रुहान, आरोपियों ने घर में घसीटकर लगा दिया इंजेक्शन, मंडावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कस्सावान की घटना

➡दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 67 कॉलेजों में सीयूईटी यूजी के आधार पर प्रवेश, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मिलेगा प्रवेश

➡गोरखपुर, मेडिकल रोड स्थित एक रिजॉर्ट पहुंचे सीएम, प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे सीएम योगी, विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का शुभारंभ, प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ करेंगे सीएम

➡संभल, दो पक्षों में किसी बात को लेकर पथराव, छतों से पथराव करने का वीडियो वायरल, पुलिस वीडियो की जाँच पड़ताल में जुटी, असमोली के शाहपुर मिलक का मामला

➡दिल्ली, जहांगीरपुरी में बड़े ड्रग सिंडिकेट का खुलासा, साइकोट्रोपिक ड्रग्स के साथ 4 भाई-बहन अरेस्ट, नशीले टैबलेट, इंजेक्शन पुलिस ने बरामद किए, नशीले इंजेक्शन की 2532 सिरिंज भी मिली, 22 लाख कैश और 41 लाख के जेवर भी जब्त, नशे के कारोबार से खरीदा था 11 लग्जरी फ्लैट

➡सहारनपुर, सुबह-सुबह बिजली विभाग की छापेमारी, दुधली गांव में विजिलेंस टीम का छापा, बिजली चोरी पर 14 लोगों पर FIR दर्ज, बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए, जिले के थाना जनकपुरी क्षेत्र का मामला

➡सुल्तानपुर, अज्ञात व्यक्ति ने टेंट हाउस में लगाई आग, हजारों का सामान जलकर हुआ खाक, पीड़ित जवाहर लाल ने पुलिस से शिकायत, शक के आधार पर एक पुलिस हिरासत में, गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के सैदपुर गांव का मामला.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें