नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Apr 14, 2024 / Post views : 169
परसपुर ( गोंडा ) : परिवहन निगम की बस खड़ी कर ड्राइवर के खाना खाते समय अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर बस की बैटरी खोल कर चुरा ले गये। नगर पंचायत परसपुर के राजपुर मोहल्ला निवासी हरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि रोडवेज बस नं0 UP 43 T 5980 का चालक है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को तकरीबन रात्रि 10 बजे परसपुर करनैलगंज मार्ग पर इलाहाबाद बैंक के पास बस खड़ी करके खाना खाने चला गया था। इतने मे अज्ञात चोर बस की बैट्री चोरी करके उठा ले गये। जब घर से वापस आकर बस को स्टार्ट किया तो पता चला कि बस की बैटरी ही नही है। इस संबंध में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन