Wed, 09 Sep 2026
Breaking News
सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान |

: गोंडा : सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, May 21, 2024 / Post views : 171

Share:

परसपुर गोण्डा : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के उपरांत वापस आ रहे एक शिक्षक की बाइक बालपुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात नीलगाय से टकरा गई। इस हादसे में बैठे शिक्षक राजकुमार जाटव मार्ग दुर्घटना के दौरान घायल हो गये। जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक शिक्षक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इस बावत जानकारी देते हुये प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष इन्द्रप्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षक राजकुमार जाटव शिक्षा क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय नन्दौर रेती में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे।उन्होंने बताया कि मृतक शिक्षक राजकुमार जाटव इटावा जिले के साबितगंज के मूल निवासी थे । वह परसपुर में किराए के मकान में रहते थे।

लोकसभा चुनाव में राजकुमार जाटव की ड्यूटी मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा बक्सर आज्ञाराम में प्रथम मतदान अधिकारी के तौर पर लगाई गई थी सोमवार की शाम को मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद वह ईवीएम व बीवीपैट मशीन जमा करने के लिए नवीन गल्ला मंडी गए थे। मशीनों को जमा कराने के बाद वह परसपुर ब्लाक के ही प्राथमिक विद्यालय पांडेयपुरवा में तैनात शिक्षक चंद्रशेखर के साथ उनकी बाइक से वापस लौट रहे थे। बाइक चंद्रशेखर ही चला रहे थे और उन्होने हेलमेट पहन रखा था। जबकि राजकुमार बाइक पर पीछे बैठे हुए थे। दोनो शिक्षक गोंडा लखनऊ हाइवे पर बालपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे कि उनकी बाइक अचानक एक नीलगाय से टकरा गयी और दोनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। इस सड़क हादसे में राजकुमार जाटव की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चंद्रशेखर जख्मी हो गए।

शिक्षकों के साथ हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी व परसपुर ब्लाक अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुँचे और घटना पर शोक प्रकट किया। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है‌‌। इस हादसे से बेसिक शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी है‌।

*प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया शोक*

इस भीषण सड़क हादसे पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने शोक जताया है‌ और जिला प्रशासन ने दिवंगत शिक्षक के आश्रितों की सहायता की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव ड्यूटी से लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। ऐसे में प्रशासन को चुनाव ड्यूटी के दौरान मिलने वाली सहायता दिवंगत के परिजनों को दी जानी चाहिए। परसपुर ब्लाक के अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत शिक्षक के परिजनों को हर संभव मदद दिए जाने की मांग की है‌।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें