धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Wed, Jul 29, 2026 / Post views : 10
उत्तर प्रदेश में आज सुबह से ही राजधानी लखनऊ सहित सभी जनपदों में गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कही काशी की अदभुत गुरु परम्परा तो अयोध्या में रामानंदी परम्परा से गुरु पूजन वंदन किया गया अयोध्या मथुरा में विधि विधान की साथ गुरु पूर्णिमा मनाई गई इस अवसर पर धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा
वहीं सीतापुर में भी जगह जगह गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु पूजन वंदन किया गय
धार्मिक स्थानों पर मेलों का आयोजन किया गया कही कीर्तन कही राम धुन कही शिव महिमा आदि कार्यक्रमों के द्वारा गुरु महिमा का व्याख्यान किया गया
वहीं सीतापुर जिले की तहसील लहरपुर नगर के मोहल्ला अंबर संराय स्थित उदासीन आश्रम में गुरुपूर्णिमा उत्सव विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आश्रम में पाटी पूजन, गुरु पूजन, गौ पूजन एवम श्री सत्यनारायरण व्रत कथा का आयोजन आश्रम सर्वराकार पंकज यादव के द्वारा किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुँच कर पूजन अर्चना में प्रतिभाग किया। इस पावन अवसर पर अरदास आरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। आश्रम में आये हुए सभी श्रद्धालुओं का आश्रम सर्वराकार पंकज यादव ने स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जानकी सरण पुरी, नरेश मेहरोत्रा, उमेश मेहरोत्रा, अखिलेन्द्र यादव, निखिल मेहरोत्रा, डॉ अंजू मेहरोत्रा, ज्ञान प्रकाश टंडन, रामकरण बाजपेयी, श्री धर पांडेय, रामानंद अवस्थी, बलराम लोधी, सुरेंद्र सिंह,पारस पांडेय, अनिल पांडेय, राम सुंदर पांडेय शिवसागर मिश्र, अविनाश दीक्षित, अनीत दीक्षित, रामसेवक मिश्र, हरिशंकर यादव,शुभम यादव, रुद्र यादव, दिव्यांशी यादव, सौम्या यादव सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन