नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jan 31, 2025 / Post views : 188
परसपुर (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरेटी के जालिम पुरवा निवासी नानबाबू की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के भाई सालिकराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन/चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।तहरीर के अनुसार, 30 जनवरी की सुबह नानबाबू अपने घर से चंदापुर पैदल जा रहे थे। जब वह महादेव मंदिर के समीप पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में नानबाबू की मौके पर ही मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक परसपुर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन