धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Tue, Jul 28, 2026 / Post views : 27
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लालबाग स्थित नए विधायक निवास में मंगलवार को 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। गिरने पर उनके दोनों पैर टूट गए थे। वह भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े थे। उन्होंने हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा नाम का संगठन भी बनाया हुआ था। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मौके से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना के कारण पता किए जा रहे हैं।
'हम लोग कार्यालय में थे प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा
सूचना पाकर हॉस्पिटल पहुंचे'
बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा- हम लोग भाजपा प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे, तभी सूचना मिली कि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी लखनऊ के नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिर गए हैं। हम लोग तुरंत वहां जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में जानकारी मिली कि उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया है।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि उनका निधन हो चुका है। नानकदीन भुर्जी भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री थे और पूर्व मंत्री भी रह चुके थे। सातवीं मंजिल से वह कैसे गिरे और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन