नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Apr 17, 2024 / Post views : 110
परसपुर , गोंडा : परसपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-144/24, धारा 376 डी०ए०, 506 भादवि व 5जी 6 पाक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को बालपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार दिनांक 13.04.2024 को थाना परसपुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षीगणों द्वारा उसकी नाबालिग भतीजी के साथ दो सगे भाइयों द्वारा एक खंडहर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। और धमकाते हुए घर न बताने की हिदायत दी थी । वादी की तहरीर पर थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त अनूप कुमार उर्फ लल्लू निवासी ग्राम रमेश्वर पुरवा सुसुंडा को दिनांक 16.04.2024 को बालपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन