Wed, 09 Sep 2026
Breaking News
सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान |

: गोंडा : श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई पं0 जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, May 27, 2024 / Post views : 133

Share:

परसपुर गोण्डा : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसीजनों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। जनपद गोण्डा के कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर पं0 नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

देश का विश्वगुरु बनना चाचा नेहरू की देन……जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा

इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने नेहरू जी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि आज अगर देश विश्वगुरू बनने का दावा करता है तो यह नेहरु जी द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम है। जिस देश में आजादी के बाद 33 करोड लोगों का पेट भरना चुनौती थी वहां एम्स,आईआईटी आईआईएम,इसरो,भाखड़ा नांगल बांध और सरदार सरोवर जैसी परियोजना और संस्थानों की स्थापना कर नेहरु जी ने जिस बुलंद भारत की नींव रखी आज परिणाम सबके सामने है।
वहीं सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला और अल्पशंख्यक अध्यक्ष सगीर खान ने नेहरु जी को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि आजादी आंदोलन में 11साल जेल में रहने तथा अपनी संपूर्ण संपत्ति देश को दान कर देने वाला अपने राजनैतिक विरोधियों को भी अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर एक सशक्त भारत के निर्माता के चरणो में फूल अर्पित कर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
महासचिव अरविंद शुक्ला ने नेहरू जी को महान विचारक और युगदृष्टा बताते हुए कहा कि जिस बुलंद भारत पर आज लोग इतरा रहे हैं। वह नेहरु जी की सोच का परीणाम है। गुट निरपेक्ष आन्दोलन की अगुवाई कर नेहरु जी ने पूरे विश्व में भारत का डंका बजाया था।
इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम में अविनाश मिश्रा, चांद खान,सभासद शाहिद अली कुरेशी,राम बदल चर्तुवेदी,अब्दुल सलीम, हसन रैनी, सोनू श्रीराम पांडेय, शशांक मिश्रा,हरिराम वर्मा,विनोद कुमार, जानकी देवी, अबसार अहमद सहित तमाम कांग्रेसीजनों ने चाचा नेहरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली देते हुये उन्हें याद किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें