नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, May 20, 2024 / Post views : 135

परसपुर गोण्डा : विकासखंड परसपुर क्षेत्र स्थित नगर पंचायत परसपुर स्थित लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कन्या पाठशाला जूनियर हाई स्कूल में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करन भूषण सिंह ने मौके पर पहुंचकर मतदान स्थित का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित मतदाताओं से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील किया। वहीं पोलिंग एजेंट से मुलाकात कर निष्पक्ष मतदान कराए जाने के लिए मुस्तैद रहने को कहा। मतदान के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाने का प्रयास करता है तो उसकी जानकारी हमें अथवा प्रशासनिक अधिकारी को देकर अवगत कराएं। इस दौरान महाविद्यालय के डॉ0 एसपी सिंह,धर्मराज सिंह,रोहित पासवान,प्रदीप सिंह,किन्नू सिंह ,आजाद तिवारी, सिद्धान्त शुक्ला , अंशू शुक्ला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन