नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Feb 29, 2024 / Post views : 143

परसपुर , गोंडा : जनपद गोण्डा अन्तर्गत ब्लॉक कर्नलगंज में तैनात खण्ड विकास अधिकारी जे. एन. राव का शासन स्तर से अचानक पदोन्नति के साथ ट्रांसफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त सचिव प्रहलाद बरनवाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक जे एन राव को प्रोन्नति स्वरूप उपायुक्त (श्रम,रोजगार) के पद पर जनपद बलिया भेजा गया है।श्री जे एन राव पिछले तकरीबन सात माह पूर्व विकास खण्ड कर्नलगंज की कमान संभाली थी, उनके पास परसपुर ब्लॉक का भी प्रभार था। इनके तबादला होने से कर्नलगंज सहित परसपुर विकास खण्ड के कार्यालय की कुर्सी खाली हो गयी ।
विज्ञापन
विज्ञापन