Wed, 09 Sep 2026
Breaking News
सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान |

: गोंडा : सोते समय जंगली जानवर ने 8 महीने की बच्ची को उठाया, गांव में मचा हड़कंप

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Sep 30, 2024 / Post views : 143

Share:

परसपुर, गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र के अभईपुर मेहरबानपुरवा गांव में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। रात करीब 11:30 बजे, एक जंगली जानवर ने 8 महीने की मासूम बच्ची को बिस्तर से उठा लिया, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और गांव में दहशत का माहौल है।

इस दर्दनाक घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब बच्ची की मां जगमती अपने पति माताफेर उर्फ सुनील से फोन पर बातचीत करके सोने गई थी। करीब आधे घंटे बाद जब उसकी नींद खुली, तो उसने देखा कि बच्ची बिस्तर से गायब है। घबराई हुई जगमती ने तुरंत अपनी सास को सूचित किया, जिसके बाद परिवार के साथ गांव वालों ने मिलकर बच्ची की तलाश शुरू की। आसपास के खेतों में गहन तलाशी ली गई, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बच्ची का कोई पता नहीं चला।

सीताराम गौतम, जो बच्ची के दादा हैं, ने बताया कि उनके घर के पीछे एक सीढ़ी बनी हुई है, जो अक्सर गांव के कुत्तों के आने-जाने का रास्ता बनती है। उन्हें आशंका है कि जंगली जानवर इसी रास्ते से घर में घुसा होगा और बच्ची को उठा ले गया होगा। इस घटना के बाद गांव में डर और भी बढ़ गया है।

रात करीब 12 बजे, घटना की सूचना मिलने पर सीताराम ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन रातभर की तलाशी के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका। अगले दिन, रविवार की सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह, प्रशिक्षु सीओ उदित नारायण पालीवाल और नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। डॉग स्क्वॉड की मदद से खेतों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। मक्का, गन्ना और धान की फसल लगे खेतों में गहन तलाशी ली गई, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका।

वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। उप प्रभागीय वनाधिकारी सुदर्शन, क्षेत्रीय वनाधिकारी बद्री प्रसाद चौहान, वन सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र सिंह और वन क्षेत्रीय अधिकारी डी.एन. सिंह ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ जंगली जानवरों के पगचिन्ह मिले, लेकिन अभी तक जानवर की पहचान नहीं हो सकी है। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पुलिस और वन विभाग की पांच टीमें मिलकर इस घटना की जांच कर रही हैं। परसपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह के नेतृत्व में पूरे गांव में सघन तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें