Thu, 10 Sep 2026
Breaking News
सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान |

: गोंडा : डबल इंजन की सरकार में बेटी और व्यापारी हुए सुरक्षित - सीएम योगी आदित्यनाथ

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Mar 15, 2024 / Post views : 193

Share:

महाराजा देवी बक्श सिंह पर होगा गोण्डा मेडिकल कालेज का नाम - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने गोण्डा में 1689 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में होने वाले विकास से गोण्डा का भी होगा विकास - मुख्यमंत्री

विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित गोण्डा होना आवश्यक है - मुख्यमंत्री जी

गोण्डा के विकास के लिए सरकार के खजाने हमेशा खुले हैं - मुख्यमंत्री जी

गोंडा : जनपद गोंडा में गुरुवार को शहीदे ए आजम भगत सिंह टामसन इंटर कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा बटन दबाकर 1689 करोड़ की 422 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस मौके पर कई शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र आदि भी वितरित किए गए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत श्रीमती राधा कश्यप व श्रीमती सुनीता कश्यप को प्रमाण पत्र दिया गया, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत साफिया बानो को घर की चाबी दी गई। प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत वंदना यादव को डेमो चेक दिया तथा मैकेनाइजेशन योजना के तहत राम मनोहर मौर्य, अंकिता सिंह व साधना सिंह को चाबी दी गयी।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गोण्डा की जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की गोण्डा अयोध्या से सटा हुआ जिला है। अयोध्या में होने वाले विकास का सर्वाधिक लाभ गोण्डा को ही होगा। उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है उन योजनाओं का लाभ गोण्डा की जनता को मिलेगा और गोण्डा जनपद का विकास होगा। उन्होंने कहा आज हमारा देश बदल चुका है हम लोग आज नए भारत में रह रहे हैं। देश में सुरक्षा का बेहतर माहौल है। भारत आज पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री जी का कहना है कि हमारा संकल्प विकसित भारत है। विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश जरूरी है और विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित गोण्डा भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं। डबल इंजन की सरकार है तो आपकी आस्था का सम्मान है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोण्डा की जनता के समक्ष घोषणा करते हुए कहा कि गोण्डा में बनाए गए मेडिकल कालेज का नाम महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा देवी बक्श सिंह के नाम पर रखा जायेगा। मेडिकल कालेज में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी एवं उनका स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास भी लिखा जाएगा। आने वाली पीढ़ी को उनके इतिहास से प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें गोण्डा आकर काफी प्रसन्नता हुई है गोण्डा पहले के अपेक्षा काफी साफ-सुथरा हो गया है यहां के जनप्रतिनिधि भी हमेशा गोण्डा के विकास की ही बात करते हैं। उन्होंने कहा गोण्डा और देवीपाटन कमिश्नरी में विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। गोण्डा में महिलाओं, किसानों, युवाओं, व्यापारियों एवं समाज के अति पिछड़े वर्ग के लिए सरकार के खजाने हमेशा खुले रहेंगे। डबल इंजन की सरकार गोण्डा के विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
पूरे कार्यक्रम के दौरान गोण्डा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, गोण्डा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, कर्नलगंज विधायक अजय सिंह, विधान परिषद के सदस्य अवधेश कुमार सिंह मंजू , भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें