Sun, 20 Sep 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में घायल बर्तन कारोबारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में घायल बर्तन कारोबारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में घायल बर्तन कारोबारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे |

परसपुर , गोंडा : चकरौत में विकास की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , कल करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jun 5, 2026 / Post views : 145

Share:

परसपुर (गोण्डा) : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 6 जून को करनैलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकरौत में प्रस्तावित दौरा प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। मुख्यमंत्री यहां करनैलगंज और कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल , आईजी अमित पाठक, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन,पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल तथा उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत चकरौत गांव को कार्यक्रम स्थल के रूप में अंतिम रूप दिया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा तीन संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया था, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, पहुंच मार्ग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का मूल्यांकन करने के बाद चकरौत गांव का चयन किया गया।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए करनैलगंज, परसपुर और कटरा बाजार विकास खंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम स्थल पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार 100 से अधिक सफाईकर्मी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित करने में जुटे हुए हैं। इसके अतिरिक्त टेंट, बैरिकेडिंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सुबह 9:55 बजे बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर स्थित आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा चकरौत हेलीपैड पहुंचेंगे। हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगभग एक घंटा दस मिनट का प्रस्तावित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे तथा सुबह 11:10 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पूरे करनैलगंज क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ बाढ़ पूर्व तैयारियों, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा कर सकते हैं। गौरतलब है कि चकरौत गांव सरदार पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित एकता यात्रा को लेकर भी चर्चा में रह चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही थी। अब मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन से गांव एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। स्थानीय विधायक अजय सिंह सहित जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियों में लगा हुआ है।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान करनैलगंज एवं कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्रों की अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को विकास कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर चकरौत गांव सहित पूरे करनैलगंज क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है और प्रशासन कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें