नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Feb 19, 2024 / Post views : 136
परसपुर (गाँडा) : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहपुर निवासी अलखराम पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को गांव के ही चार लोगों ने उसकी मच्छरदानी व बल्ली तोड़ दी। मना करने पर पिटाई कर दी। बचाव के लिए घर में भागा तो आरोपी वहां भी पहुंचकर मारने लगे। शोर करने पर उसकी पत्नी सन्नो पासवान बचाने आई तो उसे भी मारापीटा गया। इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि अलखराम पासवान की तहरीर पर सलीम, शुएब, कैफ, मोहम्मद सलीम के विरुद्ध विधिक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन