आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Jun 22, 2026 / Post views : 6
1 नौसेना के बेड़े में शामिल हुए तीन नए स्वदेशी जहाज, नेवी चीफ बोले- आधुनिक तकनीक से निर्माण क्षमता को मिली नई उड़ान
2 अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर सोमवार को भारत के दौरे पर आएंगे। वह 23 और 24 जून को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ अंतरिम व्यापार समझौते से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इससे पहले 2 से 4 जून के बीच अमेरिका के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में अमेरिकी टीम ने भारतीय अधिकारियों के साथ समझौते को अंतिम रूप देने पर बातचीत की थी
3 ब्रिक्स देशों के एनएसए की दो दिवसीय 16वीं बैठक आज से भारत में होगी। बैठक में सुरक्षा, आतंकवाद और तकनीकी खतरों पर चर्चा होगी। इसमें अजीत डोभाल और चीन के वांग यी शामिल होंगे। भारत सीमा विवाद पर सख्त रुख रखते हुए डैपसांग और डेमचोक से चीनी सैनिकों की वापसी का मुद्दा उठा सकता है
4 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिन से ओडिशा और मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। सोमवार को इस दौरे का आखिरी दिन है। राष्ट्रपति आज मध्य प्रदेश स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में सहरिया जनजाति के सदस्यों, चीता ट्रैकर्स, टूरिस्ट गाइड और कूनो फील्ड टीम के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी
5 तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, केंद्र सरकार ने अगले 3 साल के लिए बढ़ाया कार्यकाल; 5 ASG को भी मिला सेवा विस्तार
6 चंपत राय समेत 150 को अयोध्या न छोड़ने की चेतावनी, योगी को आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट देगी SIT, 7 पेन ड्राइव में सबूत
7 उद्धव बोले- शिवसेना 30 साल तक कांग्रेस से लड़ी, लेकिन पार्टी नहीं तुड़वाई; भाजपा ने ये पाप किया, जो दूसरों के बच्चे चुराती है
8 शिवसेना यूबीटी में बगावत की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह बिल्कुल भी निराश नहीं हैं और उनके नेतृत्व वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है। वहीं, बागियों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में गद्दारों को उम्मीदवार बनाने के लिए वे जनता से माफी मांगते हैं
9 स्वस्थ रहने के लिए रोजाना पांच बार फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन केवल मात्रा बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि खाद्य पदार्थों का चयन भी महत्वपूर्ण है। ताजा अध्ययन में सामने आया कि अधिकतर लोग ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं कर रहे हैं जिनमें प्राकृतिक फ्लैवानॉल यौगिक पाया जाता है। यह यौगिक हृदय रोग से होने वाली मृत्यु के जोखिम को कम करता है।
10 ट्रम्प बोले- ईरान हिजबुल्लाह को रोके, वरना फिर हमला करेंगे, US-ईरान के बीच 82 मिनट बातचीत; ईरान बोला- फ्रीज संपत्ति वापस करने पर चर्चा हुई
11 ट्रंप की धमकी से बिगड़ी बात! ईरान बोला- लेबनान मुद्दा सुलझे बगैर आगे कोई वार्ता नहीं
12 पंजाब-राजस्थान समेत नौ राज्यों में तेजी से खाली हो रहे जल भंडार; यूपी और दिल्ली में भी बढ़ा दबाव
13 देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दिल्ली में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है, जबकि मुंबई और कोलकाता में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। दूसरी ओर, मध्य और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अभी भी लू का असर बना हुआ है
14 भारत की विमेंस टी-20 वर्ल्डकप 2026 में पहली हार, साउथ अफ्रीका 6 विकेट से जीता, कैप ने 81 रन के साथ 2 विकेट भी लिए
15 इस हफ्ते 5 फैक्टर्स शेयर बाजार के लिए अहम, विदेशी निवेशक लौटे, क्या निफ्टी पार करेगा 24,500 का स्तर; अमेरिका-ईरान वार्ता पर भी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन