नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, May 18, 2024 / Post views : 166
परसपुर , गोंडा : परसपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत आटा के गजराज पुरवा में काली माता के स्थान पर भंडारे का आयोजन किया गया। उपरोक्त गांव निवासी बृजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को ग्राम वासियों के सामूहिक सहयोग से गजराज पुरवा स्थित काली माता के स्थान पर पूजन पाठ व हवन आहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया । भंडारे में सैकड़ो भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अनूप सिंह,बृजेश सिंह,हरिओम सिंह,जगदम्बा सिंह,हवलदार सिंह,अतुल सिंह,राम सिंह आदि रहे।




विज्ञापन
विज्ञापन