आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Jun 16, 2026 / Post views : 8
तबादलों के बादलों ने एक साथ खाद्य रसद विभाग की दोनों शाखाओं पूर्ति और विपणन शाखा पर घनघोर तबादले बरसाए
पूर्ति शाखा मै एक साथ 11 जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारियों के किए गए तबादले
दो क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों ने प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी बनने की बाजी मारी
54 क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों समेत 60 सप्लाई इंस्पेक्टरों के भी हुए तबादले
DSO बदले जाने वाले जिलों मै जौनपुर ,महोबा ,पीलीभीत , हमीरपुर,हाथरस ,लखीमपुर खीरी कानपुर नगर मुरादाबाद आजमगढ़ फर्खाबाद सुल्तानपुर समेत सीएम नगर गोरखपुर शामिल
सुल्तानपुर के DSO रहे जीवेश कुमार मौर्या को सपा के गढ़ इटावा का DSO बनाया गया
कानपुर नगर के DSO रहे राकेश कुमार को सुल्तानपुर की जिम्मेदारी मिली
गैस किल्लत ,पेट्रोल डीजल किल्लत के मामलों को सूझबूझ से निपटा कर अपनी कार्य कुशलता का लोहा मनवाने वाले DSO मुरादाबाद अजय प्रताप सिंह को सीएम नगर गोरखपुर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे DSO गोरखपुर बनाया गया
तबादलों के रोचक किस्से मै फर्रुखाबाद ग्रेड वन DSO सुरेन्द्र यादव का आदेश रहा .. !!
खाद्य रसद विभाग की विपणन शाखा मै भी तबादलो के बादल घनघोर बरसे .....
एक दर्जन जनपदों के जिला खाद्य विपणन अधिकारियों समेत 54 क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारियों और 85 मार्केटिंग इंस्पेक्टर्स के हुए तबादले ...
DFMO बदले जाने वाले जनपदों में महोबा बदायूं वाराणसी चित्रकूट महराजगंज सोनभद्र इटावा जालौन व शामली शामिल
सुल्तानपुर से दो AMO के तबादलो समेत पूर्ति शाखा मै जिले मै आपदाओं पर मोर्चा संभालने वाले एक सप्लाई इंस्पेक्टर का हुआ तबादला
बहराइच की पूर्ति शाखा मै व्यस्तता का राग गाने वाले एक सप्लाई इंस्पेक्टर को आलू उपज मै कीर्तिमान बनाने वाले मैनपुरी जनपद भेजा गया !!
विज्ञापन
विज्ञापन