नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Feb 21, 2024 / Post views : 131
परसपुर, गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डेहरास चौराहे के पास बुधवार को एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया । इस हादसे में बाइक पर बैठे 12 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोनौली मोहम्मदपुर निवासी मोनू सिंह अपनी पत्नी व बेटे दिव्यांश (12) के साथ बैसनपुरवा मलांव स्थित अपने साढू के घर जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। वह परसपुर थाना क्षेत्र के डेहरास कटहा घाट मार्ग पर गजराजपुरवा गांव के सामने पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में सामने से ठोकर मार दी और उन्हे रौंदता हुआ निकल गया। इस दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय दिव्यांश की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि मोनू सिंह व उनकी पत्नी बिट्टू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले उन्हें स्थानीय सीएससी परसपुर और उसके बाद जिला अस्पताल गोंडा पहुंचाया। घायल दंपति को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस नंबर तक दिव्यांश के शोक का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना के संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन