नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Feb 20, 2024 / Post views : 29
परसपुर (गोण्डा) : परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत राजाटोला के रहने वाले सूर्य प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अभद्रता, मारपीट व जानमाल की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को वह अपने रिश्तेदारी में राधेश्याम सिंह ग्राम जरौली चरहूँआ गया था। तभी रात 8:30 बजे विपक्षियों ने गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। बीच बचाव के लिये रिश्तेदार के घर में भागा, तो विपक्षियों ने घर में घुसकर मारपीट व बाइक तोड़कर नुकसान कर दिया। जानमाल की धमकी भी दी। इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपी नीरज सिंह, महेश सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, रवि सिंह निवासी गलिबहा मधईपुर खांडेराय के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन