आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Nov 1, 2021 / Post views : 140
लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट सुर्खियों में बना हुआ है उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म एवं हत्या बेहद दुखद और संगीन अपराध है और बहुत ही गंभीर मामला है यूपी में आरक्षित अराजकता का माहौल है यूपी जल रहा है उन्होंने कहा कि कुछ पुलिसवालों को निलंबित करके सरकार बचना चाह रही है परंतु दुष्कर्म के असली आरोपी सितंबर से फरार हैं यह दोहरी नीति नहीं चलेगी उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है पुलिस प्रशासन मनमानी कर रहा है उन्होंने फिर दोहराया की गोरखपुर कांड हो या आगरा का कांड पुलिस बेलगाम है और जनता की हत्याएं कर रही है उन्होंने कहा यही है यूपी सरकार " सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के टूट के संबंध में गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो ऐसी अपनी पूर्ववर्ती सरकारों पर ऐसे ही मामलों में कहा करते थे कि बच्चे हैं इनसे गलती हो जाती है अब इनका असली चेहरा सामने आ रहा है प्रशासन अपना काम कर रहा है दोषी बख्शे नहीं जाएंगे चाहे कितने भी ताकतवर क्यों ना हो यह है भाजपा का असली कार्य न्याय देने के लिए हर संभव कार्य करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन