Wed, 23 Sep 2026
Breaking News
इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार |

: रामनवमी: अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर तरफ गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष

शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Sun, Apr 10, 2022 / Post views : 169

Share:

राम नगरी जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज रही है। सरयू तट से लेकर प्रमुख मठ मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। मठ मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। अवसर है भगवान श्री राम के पावन जन्मोत्सव का। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था का पर्व मना रही है।

भक्तों के पग अपने आराध्य की चौखट पर पहुंचने के लिए तेजी से बढ़े जा रहे हैं। हजारों मंदिरों में ठीक दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव का कर्मकांड होगा। इससे पहले श्रद्धालु सरयू में स्नान कर प्रमुख मंदिरों रामलला, हनुमानगढ़ी ,कनक भवन आदि में दर्शन पूजन के लिए कतार बद्ध है।

राम जन्मभूमि परिसर में अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। भक्त अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला का ठाठ बाट देखकर निहाल हैं तो वही राम मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बन कर भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राम मंदिर में सजे फूलों की झांकी भक्तों को निहाल कर रही है। ठीक 12:00 बजे यहां जन्मोत्सव का आयोजन होगा। 

यह पहला अवसर है जब राम जन्म भूमि से जन्मोत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही साथ सीमित संख्या में ही सही लेकिन पहली बार कुछ भक्त भी रामलला के जन्म उत्सव की आरती में शामिल हो सकेंगे। इसी तरह कनक भवन हनुमानगढ़ी के दरबार में भक्तों की भीड़ जमी हुई है। 

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने जगह-जगह रूट डायवर्जन लागू किया है। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, आईजी केपी सिंह, डीएम नीतीश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडेय, सहित अन्य आला अधिकारी मेला क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं । पूरी राम नगरी को अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद करते हुए पूरे मेला क्षेत्र की ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें