आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Sep 23, 2026 / Post views : 6
सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें
23- सितंबर - बुधवार
👇
=============================
1 विकसित भारत: दो दिन चलेगा मोदी सरकार का मंथन, 23-24 सितंबर को चिंतन शिविर; सुधारों और योजनाओं पर होगी चर्चा
2 फेस्टिव सीजन में आपकी जेब पर नहीं पड़ेगा भारी हवाई किराए का बोझ, सरकार की एयरलाइंस को सख्त हिदायत
3 कैंसर की दवा की 10 गुना कीमत क्यों वसूल रहे, सुप्रीम कोर्ट बोला- रिटेलर को ₹2700, मरीज को ₹27000 में मिल रही; ये दिनदहाड़े डकैती
4 गृह मंत्री का संकल्प: एक ग्राम ड्रग भी दुनिया से हमारे देश में नहीं आने देंगे, न ही यहां से दुनिया में जाएगा
5 शाह ने कहा, देश और दुनिया के लिए सबसे गंभीर खतरा बन चुके नारकोटिक्स पर कड़ा और निर्णायक प्रहार करने और सामूहिक प्रयासों से विजय प्राप्त करने का समय आ गया है। 31 दिसंबर, 2029 तक हम भारत से नशे के व्यापार को जड़ से उखाड़कर फेंकने में सामूहिक रूप से सफल होंगे। विगत 5 साल में कश्मीर में आतंकवाद, नॉर्थईस्ट में उग्रवाद और नक्सलवाद की समस्या जैसी कई चुनौतियों के खिलाफ केंद्र सरकार ने सफलता हासिल की ह
6 जयशंकर का ग्लोबल साउथ पर फोकस, लैटिन अमेरिका-कैरेबियाई देशों से आर्थिक साझेदारी पर जोर
7 'क्षेत्रीय शांति के खिलाफ है इस तरह की आक्रामकता', अफगानिस्तान में PAK के हवाई हमलों की भारत ने की निंदा
8 नंदीग्राम उपचुनाव लड़ सकेंगे कांग्रेस उम्मीदवार, फिलहाल जेल में, कलकत्ता हाईकोर्ट बोला- जमानत मिले तो सरकार चुनाव लड़ने दे; प्रधान पर 11 केस दर्ज
9 टूथपेस्ट, साबुन और शैंपू पर हरा-लाल बिंदु लगाना जरूरी, देखकर पता चलेगा उत्पाद शाकाहारी है या नहीं; नियम का उल्लंघन करने पर 1 साल की सजा संभव
10 मोबाइल की लत और जंक फूड से बच्चियों में बढ़ रही पीसीओएस की समस्या, एम्स के अध्ययन में कई और खुलासे,इसका असर हार्मोन पर भी दिख रहा है। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) इसी से जुड़ी बड़ी समस्या बनकर सामने आ रहा है।
11 टीएमसी: 20 बागी सांसदों ने मांगा चार हफ्ते का और समय, लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के नोटिस का देना है जवाब
12 28 से 30 सितंबर तक बैंकों में 3-दिन हड़ताल, 5-डे वर्किंग लागू न होने पर यूनियंस का फैसला; शनिवार-रविवार समेत 5 दिन सेवाएं प्रभावित रहेंगी
13 बंगाल की खाड़ी का डिप्रेशन डीप डिप्रेशन में बदल गया है और 23 सितंबर की रात उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट को पार कर सकता है। ओडिशा में भारी बारिश के चलते ODRAF टीमें तैनात की गई हैं। समुद्र में मछुआरों के जाने पर रोक और पुरी में समुद्र स्नान पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं तेलंगाना के कई जिलों में 23-24 सितंबर को बेहद भारी बारिश का अलर्ट है।
14 क्या मीराबाई चानू और मनु भाकर आज दिलाएंगी गोल्ड, एशियन गेम्स में आज 7 मेडल जीत सकता है भारत; कबड्डी-हॉकी के भी मुकाबले
15 ईरान जंग शुरू करने वाले ट्रम्प बोले- मैं शांति लाया, परमाणु हथियार रोकना हमारा मकसद था, मिडिल ईस्ट में जंग लगभग खत्म
16 अमेरिका आज पहले से कहीं अधिक मजबूत': यूएन महासभा में बोले ट्रंप, कहा- ईरान नहीं बना पाएगा परमाणु हथियार
17 ट्रम्प की ईरान को धमकी-समझौता करो, वरना तबाह कर देंगे, 7 महीने में 10 से ज्यादा धमकियां दीं, हर बार पलटे।
=============================
विज्ञापन
विज्ञापन