सलोनी पाण्डेय विशेष कार्यकारी संपादक / Sat, Mar 5, 2022 / Post views : 131
नई दिल्ली,भारत सरकार ने बताया है कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के खार्किव शहर से सभी भारतीय नागरिकों को निकाल लिया गया है। शनिवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए ये बताया है। उन्होंने कहा कि खार्किव शहर से सभी भारतीयों का निकल जाना, एक राहतभरी खबर है।बागची के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 15 फ्लाइट भारत पहुंचीं हैं जिनमें लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं। बागची ने बताय है कि एक नेपाली नागरिक भी आज भारतीय विमान में आ रहा है। इसके अलावा एक बांग्लादेशी नागरिक को भी भारतीय अफसरों ने मदद की है, उसको भी भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन