/ Sat, Nov 13, 2021 / Post views : 37
दिल्ली व एनसीआर क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर 426 एक यूआई के पार ,राजधानी दिल्ली व निकटतम क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर 426 इकाई लेवल तक मापा गया। दिल्ली के सीएम श्री अरविंद केजरीवाल जी ने 2 दिन के लिए सभी स्कूलों को बंद घोषित किया है।

माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी हस्तक्षेप करते हुए कहा कि प्रदूषण के जिम्मेदार केवल किसान ही नहीं, वाहनों से निकलती जहरीली गैसे भी प्रदूषण के लिए जिम्मेदार। लोगों को घरों में भी मास्क का उपयोग करना पड़ रहा है।
न्यायालय ने राज्य सरकारों को दिशा निर्देश दिए हैं कि जल्द ही प्रदूषण से निपटने के तरीकों पर गौर कर अमल में लाया जाए । दिल्ली के परिवहन मंत्री ने आड इवन स्कीम को भी दोबारा अमल में लाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन