नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Nov 18, 2024 / Post views : 58
डीएम के निर्देश पर परसपुर थाना पुलिस और राजस्व टीम ग्राम तेलहा रज्जा चौहान पुरवा में परिक्रमा मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंची थी। हल्का लेखपाल अवधेश चौबे के अनुसार, गांव निवासी रघुराज सिंह ने मार्ग पर अवैध कब्जा कर ट्रॉली खड़ी कर रखी थी। टीम के ट्रॉली हटाने की कार्रवाई शुरू करते ही रघुराज सिंह की बेटियां, एकता सिंह और साधना सिंह, हंगामा करने लगीं।
पुलिस और राजस्व टीम पर पथराव, महिला पुलिसकर्मी से हाथापाई
हंगामे के बीच एकता सिंह ने महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों बहनें छत पर चढ़ गईं और पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने जब एकता को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने छत से छलांग लगा दी।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर एकता और साधना सिंह के खिलाफ पथराव, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी से अभद्रता के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एकता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि साधना की तलाश जारी है।
घटना के बाद युवती के छत से कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन