उत्तरप्रदेश

आज 08.08.1022 का पवित्र पंचांग एवं राशिफल इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ

: 🌴🌴🌴 ⚜🕉⚜ 🌴🌴🌴
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 *📝आज दिनांक 👉*

📜 08 अगस्त 2022
सोमवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2079
🇮🇳मास- श्रावण
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- एकादशी – 21:01 तक
🗒पश्चात्- द्वादशी
🌠नक्षत्र- ज्येष्ठा – 14:37 तक
🌠पश्चात्- मूल
💫करण- वणिज – 10:37 तक
💫पश्चात्- विष्टि
✨योग- एन्द्र – 06:54 तक
✨पश्चात्- वैधृति
🌅सूर्योदय- 05:46
🌄सूर्यास्त- 19:07
🌙चन्द्रोदय- 15:52
🌛चन्द्रराशि- वृश्चिक – 14:37 तक
🌛पश्चात्- धनु
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:59 से 12:53
🤖राहुकाल- 07:26 से 09:06
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- पूर्व

✍विशेष👉

🔅आज सोमवार को 👉 श्रावण सुदी एकादशी 21:01 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पुत्रदा / पवित्रा एकादशी व्रत ( सभी के लिए ) , श्रावण का अन्तिम सोमवार व्रत , श्री श्यामबाबा जागरण , झूलन यात्रा प्रारम्भ ( पूर्वाह्न में ) , बुध पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 27:19 पर , विघ्नकारक भद्रा 10:26 से 21:01 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवि योग 14:37 तक , श्री त्रिभुवन नारायण सिंह जयन्ती , श्री वुलिमिरि रामालिंग स्वामी जयन्ती , श्री दिलीप नारायण सरदेसाई जयन्ती व श्री सिधवनहल्ली निजलिंगप्पा पुण्य दिवस।
🔅कल मंगलवार को 👉 श्रावण सुदी द्वादशी 17:47 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , पवित्रा बारस , भौम प्रदोष व्रत , भौम व्रत (संकटमोचन ), मंगला गौरी दुर्गा पूजा (श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन काशी में ) , श्री श्याम बाबा द्वादशी , श्री बुध – दामोदर द्वादशी , श्री विष्णु पवित्रारोपण , आज से भाद्रपद शुक्ल द्वादशी तक दधि त्याग व्रतारम्भ , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:17 तक , शुक्र पुष्य नक्षत्र में 22:56 पर , मुहर्रम (ताजिया , मुस्लिम ) , श्री हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई जयन्ती , श्री कलिखो पुल स्मृति दिवस , भारतीय क्रान्ति दिवस अथवा अगस्त क्रांति दिवस , भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस (80वाँ) , विश्व आदिवासी दिवस व नागासाकी दिवस।

🎯आज की वाणी👉

🌹
हर्तुर्न गोचरं याति
दत्ता भवति विस्तृता।
कल्पान्तेऽपि न या नश्येत्
किमन्यद्विद्यया विना।।
भावार्थ👉
जो चोरों को दिखाई नहीं देता, जो देने से विस्तारित होता है, जो प्रलय के समय भी नष्ट नहीं होता है, वह विद्या के अलावा और क्या पदार्थ हो सकता है?
🌹

8 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1509 – विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी हुई।
1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1605 – फीनलैंड के शहर ओलू की स्थापना स्वीडन के राजा चार्ल्स नवम ने की।
1609 – वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।
1700 – डेनमार्क और स्वीडन में शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
1763 – वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कैनेडा, पेरिस समझौते के आधार पर फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।
1771 – इंग्लैंड में हॉर्शम में पहला रिकॉर्ड शहर क्रिकेट मैच खेला गया।
1786 – अमेरिकी कांग्रेस ने चांदी के डॉलर और मुद्रा के लिए दसमलव प्रणाली को स्वीकार किया।
1788 – पहली बार 1614 के बाद से, फ्रांस के राजा लुई XVI मई 1789 में पहली बार सम्पदा-सामान्य बैठक बुलाई जाने के लिए सहमत हुए।
1839 – बीटा थिता पिई ऑक्सफ़ोर्ड, ओहियो में स्थापित की गई।
1864 – जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
1876 – थॉमस अल्वा एडिशन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया।
1887 – अंतोनियो गज़मैन ब्लैंको वेनेजुएला ने फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में अपनी अवधि पूरा किया।
1899 – ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया।
1900 – बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई।
1919 – रावलपिंडी की संधि में ब्रिटेन ने अफगानिस्तान को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी।
1941 – नाज़ी जर्मनी के सैनिकों ने सोवियत संघ पर आक्रमण के तीन महीने बाद लेनिन्ग्राड का परिवेष्टन कर लिया।
1942 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
1945 – सोवियत संघ ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी टूमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए।
1947 – पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
1950 – फ्लोरेंस चाडविक ने 13 घंटे, 22 मिनट इंग्लिश चैनल में तैरने का रिकॉर्ड बनाया।
1954 – फ़िलीपीन की राजधानी मनीला में दक्षिण पूर्वी एशिया के संयुक्त सुरक्षा समझौते सीटो पर हस्ताक्षर हुए।
1956 – बेल्जियम के मेरीसिनेल्ले की खदान में आग लगने और विस्फोट से 26 श्रमिकों की मौत हुई।
1963 – इंग्लैंड के बकिंघमशायर शहर में ट्रेन डकैती हुई।
1967 – दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।
1967 – आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
1973 – दक्षिण कोरियाई राजनीतिज्ञ किम डेए-जुंग को केसीआईए ने टोक्यो में अपहरण किया गया।
1988 – अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
1988 – ईरान और इराक के बीच आठ वर्षों तक चले संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की गई।
1990 – इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सददाम ने घोषणा की कि उसने कुवैत को 19वें प्रांत के रुप में अपने देश का भाग बना लिया है।
1991 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्यता को मंजूरी दी।
1994 – इजरायल और जॉर्डन को जोडने वाले (लिंक) रोड़ खुला।
2002 – ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा।
2003 – पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।
2007 – एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री बने।
2004 – इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
2004 – जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फ़ुटबाल जीता।
2013 – पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।
2019 – राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने श्री नानाजी देशमुख (मरणोपरांत), डॉ. भूपेन्‍द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत) और श्री प्रणब मुखर्जी को ‘भारत रत्न’ अलंकरण प्रदान किए।
2019 – विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआइ) को अपने दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के लिए निलंबित कर दिया ।
2019 – राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक, 2019 को मंजूरी दी।
2020 – श्री गिरीश चंद्र मुर्मू ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में पदभार संभाला।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी स्मृति और दर्शन समिति में, राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र- स्वच्छ भारत मिशन पर एक संवाद एवं अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया।
2021 – तोक्‍यो ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

8 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉

1904 – त्रिभुवन नारायण सिंह – भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1908 – सिद्धेश्वरी देवी – शास्त्रीय संगीत गायिका।
1915 – भीष्म साहनी, भारतीय लेखक।
1921 – वुलिमिरि रामालिंगस्वामी, भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक।
1940 – अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित क्रिकेटर दिलीप नारायण सरदेसाई का गोवा के मडगांव में जन्म हुआ।
1941 – लता देसाई – गुजरात की एक डॉक्टर जिन्होंने 1980 में अपने पति डॉ. अनिल देसाई और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर सोसाइटी फॉर एजुकेशन वेलफेयर की स्थापना की।
1942 – पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर।
1948 – कपिल सिब्बल – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ।
1949 – प्रसन्न आचार्य – बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य।
1952 – रामचंद्र सुधाकर राव – एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1955 – राजीव महर्षि भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक तथा संयुक्त राष्ट्र में बॉर्ड ऑफ ऑडिटर के अध्यक्ष बने।
1975 – जन बार्ला – भारत के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री (2019) बने।
1994 – साइखोम मीराबाई चानू एक भारतीय भारोत्तोलन खिलाड़ी (ओलंपिक एथलीट)।

8 अगस्त को हुए निधन👉

1948 – जर्मनी के संगीतकार रिचर्ड एश्ट्रोविस का निधन हुआ।
2000 – सिधवनहल्ली निजलिंगप्पा एक वरिष्ठ कांग्रेसी राजनेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री थे ।
2017 – ग्लेन ट्रैविस कैंपबेल एक अमेरिकी गायक, गिटारवादक, गीतकार, टेलीविजन होस्ट औरु अभिनेता थे।
2020 – पूर्व कांग्रेस नेता और तेलंगाना से आठ बार सांसद रहे नंदी येलैया का 85 की उम्र में निधन।
2021 – अनुपम श्याम एक भारतीय अभिनेता , बॉलीवुड की फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाते थे।

8 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री त्रिभुवन नारायण सिंह जयन्ती।
🔅 श्री वुलिमिरि रामालिंग स्वामी जयन्ती।
🔅 श्री दिलीप नारायण सरदेसाई जयन्ती।
🔅 श्री सिधवनहल्ली निजलिंगप्पा पुण्य दिवस ।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

⚜️ आज का राशिफल ⚜️
दिनांक : 08 अगस्त 2022

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन असमंजस में बीतेगा। लोगो का व्यवहार आपकी आशा के विपरीत रहेगा मन मे किसी गुप्त कारण से भय बना रहेगा। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक चोटादि लगने का भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नही होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अहसास होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका स्वभाव अत्यंत स्वार्थी रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर केवल मतलब से व्यवहार करेंगे। अपने लाभ के लिए किसी को परेशानी में डालने से नही हिचकेंगे। मध्यान तक व्यवसाय से लेदेकर लाभ होगा इसके बाद विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आधे पूर्ण हो चुके कार्य किसी कारण से अधूरे रह जाएंगे एवं जिस भी कार्य को आरम्भ करने का मन बनाएंगे वही आगे हानि कराएगा। स्वयं का काम छोड़ अन्य लोगो के कार्य मे रुचि लेंगे। किसी के झगड़े में टांग ना अड़ाए मान हानि हो सकती है। परिवार का वातावरण बिगड़ेगा भाई-बंधु एवं स्त्री से कलह होने की संभावना है। बड़ो से भी डांट फटकार सुन्नी पड़ेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आनंद से व्यतीत होगा लेकिन आपका अटपटा स्वभाव घर मे कोई नया विवाद खड़ा कर सकता है।
पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहने पर भी किसी भी बात का स्पष्ट जवाब नही देंगे अन्य लोगो को शंकालु दृष्टि से देखेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज कार्य व्यवसाय मंदा रहेगा लेकिन भविष्य के लिए आय के साधन बनेंगे आप जो भी कार्य करेंगे उसका निर्णय अचानक ही लेंगे जिससे आस पास के लोग आश्चर्य में रहने के साथ-साथ थोड़ी परेशानी भी अनुभव करेंगे। लोगो की आपसे अधिक अपेक्षाएं रहेंगी। जल्दबाजी में कार्य करने पर भी विलम्ब से पूर्ण होगा। स्वास्थ्य की अनदेखी करेंगे आगे परेशानी हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके लिये आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में सेहत को लेकर आशांकित रहेंगे फिर भी कार्य भार के चलते अनदेखी करनी पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग को धन लाभ की आशा दिन के आरम्भ से ही लगी रहेगी परन्तु आज सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। दिन के आरंभ में बौद्विक परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा इसका लाभ सम्मान के रूप में अवश्य मिलेगा। आर्थिक विषय संबंधित अधिकांश कार्यो में केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। दोपहर के बाद शारीरिक रूप से अत्यंत सतर्कता बरते शारीरिक अंगों में शिथिलता आएगी चोटादि का भय भी है। पारिवारिक वातावरण तालमेल की कमी के कारण बिखर सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा राहत वाला रहेगा। आज आप दिन के आरम्भ से शांत स्थान की तलाश में रहेंगे। घरेलू वातावरण में भी सुधार आएगा फिर भी बेतुकी बयानबाजी से दूर रहें। आर्थिक कमी रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। महिलाओ को शारीरिक परेशानी रहने के कारण घर के कार्यो में विलंब होगा। ध्यान रहे आज धन लाभ के लिए किसी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए रूखे व्यवहार से बचें आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। मध्यान तक धर्य धारण करे इसके बाद स्थिति आपके पक्ष में बनने लगेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको स्वयं अथवा किसी परिचित के कार्य से दौड़धूप करनी पड़ेगी। मध्यान तक सभी कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे सहयोग भी आवश्यकता के समय मिल जाएगा दोपहर बाद कि दिनचार्य आशा के विपरीत रहेगी आकस्मिक नुकसान होने की संभावना है लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से दिन ठीक ही रहेगा। निवेश अथवा व्यवसाय विस्तार कुछ दिन के लिये स्थिगित रखना ही बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी उखड़ा हुआ रहेगा। घर के सदस्य एक दूसरे से किसी गुप्त बात को लेकर डरे रहेंगे। सेहत में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज मध्यान तक की दिनचार्य परिश्रम वाली रहेगी किसी कार्य के असफल होने से निराश होंगे लेकिन धर्य ना छोड़े दोपहर के बाद कि स्थिति लाभदायक रहेगी। आपको जिस कार्य मे हानि की संभावना रहेगी उससे भी अकस्मात धन लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार की महिलाये अथवा महिला मित्र आज आपके जीवन मे कुछ विशेष भूमिका निभाएंगी। धन लाभ आवश्यकता के समय होने से ज्यादा झंझट में नही पड़ना पड़ेगा। अपनी व्यवहार कुशलता का परिचय हर क्षेत्र पर देंगे लेकिन परिवार में किसी ना किसी का रूठना मनाना लगा रहेगा फिर भी माहौल नियंत्रण में ही रहेगा। विशेष कर आज व्यसनों से दूर रहें धन के साथ ही मान एवं शारीरिक हानि हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप कल्पना की दुनिया की सैर करेंगे अधिकांश कार्य अनदेखी के कारण अस्त-व्यस्त रहेंगे। स्वभाव में धर्य बना रहने से जल्दी से किसी की बातों का बुरा नही मानेंगे लेकिन अति होने पर बख्शेंगे भी नही। व्यवसाय में मध्यान तक का समय मंदा रहेगा लेकिन इसके बाद आकस्मिक बिक्री बढ़ेगी। आर्थिक लाभ भी सामान्य से अधिक होगा खर्चीली प्रवृति रहने के कारण बचत अल्प ही होगी। महिलाये एवं अन्य पारिवारिक सदस्य दूर स्थान के पर्यटन की योजना बनायेंगे पूर्ण करने पर अधिक खर्च करना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर व्यवहारिकता बढ़ेगी। पुराने मित्रों से यादगार भेंट होगी। पारिवारिक वातावरण आवश्यकता पूर्ति होने तक शांत रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपको आज किसी अनचाही परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा दोपहर तक कोई ना कोई उलझन शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रखेगी। मनोकामना पूर्ति में कुछ ना कुछ बाधा अवश्य आयेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। मेहनत करने के बाद भी परिणाम निराश करने वाले रहेंगे। महिलाये को भी अपनी इच्छाएं दबानी पड़ेंगी लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ ना कुछ सहयोग अवश्य करेंगी। भाई-बंधुओ से अहम को लेकर टकराव सम्भव है बुजुर्गो के बीच मे आने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। धन लाभ काम चलाऊ होगा। छाती संबंधित विकार हो सकते है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलेगा लेकिन इसके लिये काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मध्यान तक स्थिति पहले जैसी बनी रहेगी लेकिन इसके बाद सुधार आने से राहत मिलेगी। नौकरी करने वाले लोग आज ज्यादा परेशान रहेंगे अधिकारियों को प्रसन्न रखने के लिये तरह-तरह के प्रयास करेंगे। महिलाये कई दिनों से मन मे चल रही योजना के विफल होने से उदास रहेंगी घर की अपेक्षा बाहर का वातावरण अधिक पसंद करेंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। आपके पुण्य उदय होने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपके आशानुकूल रहेगा दिन का आरंभिक भाग सुस्त रहने से कार्य विलम्ब होगा लेकिन मध्यान तक स्थिरता आने लगेगी कार्यो को गंभीरता से करेंगे। आप किसी भी कार्य मे ज्यादा तामझाम करना पसंद नही करेंगे। जिस कार्य मे आसानी रहे उसे प्राथमिकता देंगे। सरकार संबंधित कागजी कार्य थोड़ी भागदौड़ से पूर्ण हो सकेंगे। व्यवसाय में ले देकर काम चलाने की प्रवृति शुरू में हानि लेकिन बाद में लाभदायक सिद्ध होगी। किसी के मनमाने व्यवहार के कारण तीखी बहस भी हो सकती है जिसमे विजय आपकी ही होगी। महिलाये शांत रहेंगी फिर भी मौन रहने का प्रयास करें इससे कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जायेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये भाग्योदय कारक रहेगा दिन के आरम्भ से ही शारीरिक रूप से तरोताजा बने रहेंगे लेकिन घरेलू कार्यो को करने में आनाकानी करेंगे। संतानो को लेकर कोई नई समस्या खड़ी होने से थोड़ी परेशानी भी रहेगी। नौकरी पेशा जातको को व्यवहार कुशलता का फल सम्मान के रूप में मिलेगा अतरीरिक्त आय के साधन भी जुड़ेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दें अन्यथा लंबे समय के लिए लटक सकते है। महिलाओ की फरमाइशें पूर्ण नही हो पायेगी जिससे थोड़ी देर के लिए घर का वातावरण उदासीन बनेगा। धन लाभ आवश्यकता अनुसार लेकिन प्रयत्न करने पर ही होगा। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Related Articles

Back to top button