Mon, 21 Sep 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में घायल बर्तन कारोबारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में घायल बर्तन कारोबारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में घायल बर्तन कारोबारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे |

: गांव के प्रधान के सीने में मार दी गोली, फ‍िल्‍मी अंदाज में प्रधान की हत्‍या, दिनदहाड़े हुई हत्या से सनसनी

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, May 26, 2023 / Post views : 247

Share:

तरबगंज गोंडा।
भानपुर चौराहे पर परियावां के ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने पहले प्रधान के पैर छुए, इसके बाद सीने में सटाकर फायर कर दिया। हालांकि मृतक के स्वजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना का कारण भूमि विवाद व पुरानी रंजिश बता रही है। घटना से लोगों में काफी आक्रोश है।
दोपहर करीब तीन बजे प्रतिदिन की तरह प्रधान भूपमणि शुक्ल भानपुर चौराहे स्थित चाय की दुकान पर बैठे थे। यहां से प्रधान मोटरसाइकिल पर बैठकर कहीं जाने को तैयार हुए। इसी बीच आरोपित ने प्रधान के सीने में सटाकर गोली मार दी।
पुलिस का कहना कि आरोपित ने पहले प्रधान के पैर छुए और फिर गोली मार दी। वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो आरोपित धमकी देते हुए बाइक से भाग गया। स्वजन घायल प्रधान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। स्वजन रो-रोकर बेहाल थे। हर कोई घटना से हतप्रभ दिखा।
बताया जाता है कि मृतक प्रधान और आरोपित युवक के बीच लकड़ी के एक मामले को लेकर चर्चा भी हुई थी। आरोपित लकड़ी काटने और बेचने का भी कार्य करता है। कुछ दिन पूर्व एक भट्ठे पर दिए गए लकड़ी के रुपये न मिलने पर आरोपित युवक ने बकायेदार की ट्रैक्टर-ट्राली रुकवा ली थी। उस समय प्रधान ने सुलह समझौता कर ट्रैक्टर-ट्राली छुड़वा दिया था।
भूपमणि शुक्ल पहली बार वर्ष 2021 प्रधान चुने गए थे। आरोपित भी ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने कहा कि कुछ आरोपितों के नाम सामने आए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि चार थानों की पुलिस को लगाया गया है। घटना के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

https://www.shekharnews.com

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें