Thu, 10 Sep 2026
Breaking News
सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान |

: नवाब मलिक के ‘हाइड्रोजन बम’ बयान पर भाजपा का तंज, कहा- ये तो फुलझड़ी भी नहीं निकली

शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Wed, Nov 10, 2021 / Post views : 157

Share:
महाराष्ट्र की राजनीति में ड्रग्स के मामले को लेकर राजनीति जारी है। पहले एनसीपी नेता और राज्य के मंत्री नवाब मलिक एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर रोज आरोपों की झड़ी लगा रहे थे, अब इसमें बीजेपी भी कूद पड़ी है।पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आरोपों के बाद बुधवार को नवाब मलिक ने एक बार फिर से बीजेपी के खिलाफ कई सिलसिलेवार तरीके से आरोप लगाए, जिसे मलिक ने ‘हाईड्रोजन बम’ कहा है। अब बीजेपी ने इसी पर पलटवार करते हुए कहा है कि हाईड्रोजन बम तो छोड़िए ये तो फुलझड़ी भी नहीं निकली है।अब इन्हीं आरोपों पर बीजेपी की ओर से जवाब दिया गया है। मलिक के “हाइड्रोजन बम” के दावे पर उनका मजाक उड़ाते हुए भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा कि ये तो फुलझड़ी में नहीं निकली। उन्होंने कहा- “जिन लोगों ने हाइड्रोजन बम का दावा किया, वे फुलझड़ी भी नहीं फोड़ सके। हां, मुन्ना यादव, हाजी अराफात और हैदर आजम पार्टी कार्यकर्ता हैं, लेकिन अराफात और आजम के खिलाफ एक भी मामला नहीं है। उन्हें जांच के बाद ही पार्टी में शामिल किया गया था। इनमें से कुछ भी फडणवीस के कार्यकाल के समय में नहीं हुआ है”। आगे भाजपा नेता ने कहा कि इमरान आलम शेख, जो नकली नोट के साथ पकड़ा गया था, उस समय कांग्रेस का सचिव था और अब एनसीपी का कार्यकर्ता है। मंगलवार को फडणवीस ने मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंधों का “सबूत” दिया था। उन्होंने यह दावा किया था कि मलिक ने 1993 के मुंबई ब्लास्ट में दोषी एक गैंगस्टर के साथ संपत्ति का सौदा किया था।बता दें कि फडणवीस के इन्हीं आरोपों पर पलटवार करते हुए नवाब मलिक ने बुधवार को कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फड़नवीस के अंडरवर्ल्ड के सदस्यों के साथ संबंध थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते समय नकली नोट के रैकेट चलाने वाले को बचाया था, जिसकी जांच समीर वानखेड़े कर रहे थे।नवाब मलिक ने दाऊद इब्राहिम के कथित सहयोगी रियाज भाटी के साथ भी फडणवीस के साथ संबंध को बताया। रियाज को अक्टूबर 2019 में जबरन वसूली के आरोपों में मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा- “रियाज़ भाटी दो पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया था। आपके कार्यक्रमों में उसे आपके साथ देखा गया था। यहां आने पर रियाज भाटी प्रधानमंत्री के पास कैसे पहुंचे? देवेंद्र जी … आपने अपने काम के लिए रियाज का इस्तेमाल किया। ये सब चीजें आपके सहयोग से हुईं”। उन्होंने आगे कहा कि फडणवीस ने अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों को पद दिया था। मलिक ने कहा था- क्या आपने मुन्ना यादव को कंस्ट्रक्शन वर्कर्स बोर्ड का मुखिया नहीं बनाया? आपने हैदर आजम को मौलाना आजाद वित्त निगम का अध्यक्ष बनाया”। दरअसल शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद से नवाब मलिक के निशाने पर समीर वानखेड़े और भाजपा दोनों हैं। लगभग रोज मलिक इन दोनों के खिलाफ खुलासे कर रहे हैं, अब बीजेपी की ओर से भी पलटवार होने लगा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें