Wed, 09 Sep 2026
Breaking News
सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान |

: कार बाज़ार में बड़ी फेरबदल की तैयारी! Hyundai को पछाड़ नंबर 2 बनने की राह पर Tata

शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Wed, Nov 10, 2021 / Post views : 163

Share:
देश भर में अपने हैवी और व्यवसायिक वाहनों के लिए मशहूर टाटा मोटर्स (Tata Motors) पैसेंजर कार सेग्मेंट में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी कर रहा है। बीते कुछ सालों में कंपनी के पैसेंजर वाहनों की डिमांड में जो सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि टाटा मोटर्स जल्द ही Hyundai से नंबर 2 की पोजिशन छीन सकता है। टाटा मोटर्स ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक अपने मार्केट शेयर में 3.41% की वृद्धि दर्ज की है। जो कि किसी भी वाहन निर्माता के मुकाबले सबसे ज्यादा है। अक्टूबर के अंत तक टाटा मोटर्स का पैसेंजर सेग्मेंट में मार्केट शेयर 11.08% तक पहुंच गया है, जबकि हुंडई का मार्केट शेयर 1.09% गिर गया है और अब ये महज 16.99% ही रह गया है।टाटा मोटर्स अपने पैसेंजर कार सेग्मेंट को लेकर काफी संजीदा होता नजर आ रहा है। बीते कुछ महीनों में कंपनी ने बाजार में एक के बाद एक नए वाहनों को लॉन्च किया है। मिड-साइज एसयूवी से लेकर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट में Nexon वहीं सब-फोर मीटर सेग्मेंट में Tata Punch जैसे मॉडलों को बाजार में उतारा है। इसके अलावा कंपनी नेटवर्क विस्तार के मोर्चे पर भी काफी तेजी दिखा रही है। जिस तरह से टाटा मोटर्स के वाहनों को लोकप्रियता मिल रही है उस लिहाज से कहा जा सकता है कि कंपनी बहुत जल्द ही मारुति सुजुकी के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बन जाएगी। फिलहाल ये तमगा, हुंडई के पास है। क्या कहते हैं बिक्री के आंकड़ें: बीते अक्टूबर महीने में मारुति सुजुकी ने कुल 1,08,991 वाहनों की बिक्री कर पहले पोजिशन पर कब्जा किया है। हालांकि कंपनी की बिक्री में पिछले साल के अक्टूबर महीने के 1,63,665 यूनिट्स के मुकाबले 33.4% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरे पोजिशन पर अपनी पकड़ रखते हुए हुंडई ने इस दौरान कुल 37,021 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के अक्टूबर महीने के 56,605 यूनिट्स के मुकाबले 34.6% कम है। लेकिन इन सब के बीच टाटा मोटर्स ने सबसे तेज 43.8% की ग्रोथ दर्ज करते हुए 33,926 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें