नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jun 11, 2023 / Post views : 34

गोंडा : पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त सुर्यबली यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
पंजीकृत अभियोग-
बरामदगी-
गिरफ्तारकर्ता टीम-
उ0नि0 सत्येन्द्र वर्मा मय टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन