नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Sep 11, 2023 / Post views : 29

परसपुर गोंडा: परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गत दिनों अहेठ चौराहे पर गोवंश से भरी डीसीएम के साथ अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा था। उसमें अंधेरे का फायदा उठाकर फरार अभियुक्त को परसपुर पुलिस टीम को सोमवार तड़के गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पकड़े गये अभियुक्तों से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश में आये अभियुक्त अनिल यादव पुत्र हृदय राम यादव उम्र करीब 36 वर्ष निवासी ग्राम मनिहारपुर थाना बंधुआ कला जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 341/23 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं 207 एमवी एक्ट थाना परसपुर में दर्ज है अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
इस बाबत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि उ0नि0 बृजेश गुप्ता. हे0कां0 बृजेश सिंह,. कां0 लाल बहादुर टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन