नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Jan 13, 2024 / Post views : 213
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुरौनी लक्षन पुरवा निवासी जमुना प्रसाद मिश्र ने थाने पर सूचना देते हुए बताया कि उनके साले प्रताप बहादुर तिवारी (60) निवासी ग्राम धनावा निवासी मंद बुद्धि के थे। वह अक्सर इधर उधर घूमा करते थे। करीब दस दिन पहले उनके घर आये थे और अपने घर जाने की बात कह कर उनके घर से निकले थे। लेकिन अपने घर न जाकर इधर- उधर घूमते रहे। शुक्रवार को उनकी मृत्यु बाहर रहने के कारण ठंड लगने से ग्राम बनहा पुरवा परसपुर में हो गयी है। इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि बहनोई की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन